Advertisment

9th August 2026

BREAKING NEWS

मनेंद्रगढ़ से अनूपपुर तक साइकिलिंग कर दिया फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ पर होगा केंद्रित संवाद; मीडिया की भूमिका पर भी होगी चर्चा

ज्वाइंट बाईपार्टाइट कमिटी के तत्काल गठन की मांग, कोयला मजदूर पंचायत ने किया आंदोलन का आह्वान

सवाल ये है हवा आई किसके इशारे पर.... चराग़ किस के बुझे ये सवाल थोड़े ही है....

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में लक्ष्य हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला जिला बना

जनजातीय सुरक्षा मंच के बैनर तले : जनजातीय सांस्कृतिक समागम में शामिल होने 3731 लोग दिल्ली रवाना

Praveen Nishee Sat, May 23, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जनजातीय सुरक्षा मंच के बैनर तले दिल्ली में 24 मई को होने वाले जनजातीय सांस्कृतिक समागम में भाग लेने सरगुजा संभाग से 3731 लोग दो स्पेशल ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए,जबकि अनेक लोग अन्य नियमित ट्रेन से दिल्ली गए हैं।। जनजातीय सुरक्षा मंच के बैनर तले देश भर के 5 लाख से अधिक जनजातीय समाज के लोग दिल्ली के रामलीला मैदान में जनजातीय वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ पांच स्थानों से रैली निकाल कर राम लीला मैदान में एकत्रित होंगे।।

देश के गृह मंत्री अमित शाह जी भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हो कर जनजातीय समाज की समस्याओं को सुनेंगे और संबोधित करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश राम भगत पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन और राष्ट्रीय संयोजक जनजातीय सुरक्षा मंच करेंगे। इस अभियान को जिले के 30 जनप्रतिनिधियों का समर्थन पत्र एवं 50 ग्राम ग्रामपंचायतों से ग्राम सभा प्रस्ताव जो जनजाति समाज से जुड़ा हुआ है, सौंपा जाएगा ताकि आदिवासी समाज के उत्थान हेतु कानून बनाया जा सके।।

कोरिया और मनेंद्रगढ़ से संतोष सिंह, रामलखन सिंह, उदित नारायण सिंह, रवि शंकर सिंह, रामप्रताप सिंह, अनीता सिंह, भगत बाबू, सोनमती उरे, भूपेंद्र सिंह आदि के नेतृत्व में उदलकछार रेलवे स्टेशन से रवाना हुए।।दिल्ली रवाना होने के पूर्व स्टेशन पर सभी उत्साही कार्यकर्ताओं का स्वागत तिलक चंदन लगाकर किया गया एवं कार्यक्रम की सफलता हेतु उपस्थित जनसमुदाय ने शुभकामनाएं दी गई । विदाई देने ललितेश कुमार, नीरज अग्रवाल, परमेश्वर सिंह, विनोद शुक्ला, भाजपा के जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, आशीष मजूमदार, सरजू यादव, जगदंबा अग्रवाल, नरोत्तम शर्मा, हरभजन सिंह, ब्रह्म सिंह, राजेश साहू, रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें