मनेंद्रगढ़ साजा पहाड़ मार्ग सड़क चौड़ीकरण का भूमि पूजन : 40 करोड़ 56 लाख 64 हजार चैनपुर साजा पहाड़ चिरमिरी पहुँच मार्ग के चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य की भूमि पूजन
Praveen Nishee Sat, Jun 21, 2025
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिले में चिरमिरी से मनेंद्रगढ़ साजा पहाड़ मार्ग सड़क चौड़ीकरण का भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन मंगल भवन पोड़ी में किया गया । जिसकीं लागत 40 करोड़ 56 लाख 64 हजार की बनने वाली सड़क के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने किया इस अवसर पर चिरमिरी नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह विरेंद्र सिंह राणा नगर पंचायत लेदरी सहित निगम के पार्षद व भाजपा नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे । वही भूमि पूजन के बाद मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया कार्यक्रम का आयोजन मंगल भवन पोड़ी में किया गया ।
मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ की बहुत प्रतीक्षित मांग थी और जब मैं विधायक बना तो उस समय लोग मेरे पास आते थे और विशेष तौर पर वकील साथी है उनको सुबह जल्दी कोर्ट पहुचना रहता है तो वो शार्ट कट जाते थे उस समय ये कच्चा सड़क था । लगभग पांच किलोमीटर और उन सड़को में इतना गड्ढा होता था जिससे कोई न कोई दिनभर में एकाद एक्सीडेंट हो जाता था उस समय मुख्यमंत्री रमन सिंह थे उनकी पहल से इस क्षेत्र में पूरा सड़क बना और सात किलोमीटर डबल लाइन सड़क बना और उन्नयन कार्य भी हुआ लेकिन पांच सालों में लेकिन उन्नयन कार्य सड़क का नही हुआ और फिर से सड़क खराब होकर ज्यो की त्यों हो गई । अभी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देता हूं कि 41 करोड़ के आस पास आने की 40 करोड़ 56 लाख 64 हजार चैनपुर साजा पहाड़ चिरमिरी पहुँच मार्ग के चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य की स्वीकृति मिली है उसका टेंडर लग गया है और उसका हम भूमि पूजन कर रहे है ।
वही लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ संजय भारिल ने कहा कि ये सड़क चैनपुर से चलकर चिरमिरी तक आएगी ये 12 किलोमीटर की सड़क है और यह 11महीने का समय दिया गया है और यह 40 करोड़ 56 लाख की लागत से बनेगी । बहुत ज्यादा मुझे जानकारी नही है मैने कहा है शायद मुझसे गलती हुई हो 17 किलोमीटर की सड़क है । विश्रामपुर की कम्पनी को काम मिला है 11 महीने में पूरा होगा ।घाट की कटिंग होगी सड़क को सीधा करना है और जहा ज्यादा मोड़ है उसे सही करना है और वन विभाग से भी परमिशन मिल गया है
विज्ञापन