Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

स्वेच्छा से रक्तदान : सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा चिरमिरी में 51 यूनिट रक्तदान.

Praveen Nishee Wed, Jan 21, 2026

चिरमिरी। एमसीबी। एमसीबी जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) की प्रेरणा एवं चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह की सक्रिय पहल से आज 51 यूनिट रक्तदान किया गया।

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर द्वारा दिनांक 21 जनवरी 2026 को जिला चिकित्सालय, चिरमिरी में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों, युवाओं और स्वयंसेवकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिससे आयोजन सफल रहा।

आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होते हैं और समाज में सेवा व जागरूकता की भावना को मजबूत करते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें