Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 546 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया उसमें 79 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएं के रूप में चिह्नांकित

Praveen Nishee Tue, Jun 24, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने की दिशा में जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आयोजित किया गया कलेक्टर डी.राहुल वेंकट के निर्देशन अनुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अविनाश खरे के नेतृत्व में जिले में जिला चिकित्सालय एमसीबी,समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजन किया गया । प्रधानमंत्री सुरक्षित अभियान भारत सरकार की एक महत्वकांक्षी पहल है जो प्रत्येक माह के 9 व 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं को व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराता है जिसमें प्रसव पूर्व जांच जैसे कि रक्तचाप ,वजन,हाइट ,खून जांच ,सोनोग्राफी गर्भावस्था में लेने वाली आवश्यक दवाइयां वैक्सीन सेवाएं दिया जाता है दिनांक 24 /6 /2025 को जिले में कुल रजिस्ट्रेशन 546 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया उसमें 79 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएं के रूप में चिह्नांकित किया गया।

राज्य एवं जिला स्तरीय अधिकारी के द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया गया, राज्य से डॉ.अजय शंकर राज्य नोडल एवं मो. मुमताज अंसारी यूनिसेफ कंसल्टेंट व जिला स्तरीय से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खरे व डॉ अतीक सोनी जिला नोडल जिला चिकित्सालय एमसीबी एवं विभिन्न स्वास्थ्य संस्था का निरीक्षण किया गया , भास्कर निराला डीडीएम, लक्ष्मी रजक डी पी एच एन के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ का निरीक्षण किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, पौष्टिक व प्रोटीन युक्त भोजन ,व्यायाम समय पर निर्मित निद्रा, निमित्त रूप से दवाई का सेवन करना चाहिए ।उन्होंने गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में सेफ डिलीवरी क्यों करवाना चाहिए उसका उद्देश्य ,102 एंबुलेंस के बारे में और फैमिली प्लानिंग के बारे में बताया गया । डॉ. खरे का कहना है हमारा उद्देश्य समय पर उच्च जोखिम वाली महिलाओं को खोज कर बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना और मात् मृत्यु और शिशु मृत्यु दर को कम करना हमारा मुख्य उद्देश्य है

विज्ञापन

जरूरी खबरें