Advertisment

16th October 2026

BREAKING NEWS

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

: गौ विज्ञान परीक्षा विधिवत संपन्न, परीक्षा में जिले के चुने हुए 57 विद्यार्थी उपस्थित हुए

Admin Sun, Feb 2, 2025

[caption id="attachment_17593" align="alignnone" width="300"] Oplus_16908288[/caption] मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। समुद्र मंथन से उत्पन्न पांच गायों में से दिव्य शक्ति प्रदान करने वाली गाय का नाम क्या था? भविष्य पुराण के अनुसार गोमूत्र में किसका वास होता है? जैसे विशिष्ट प्रश्न जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा में पूछे गए। विजय नर्सरी हायर सेकंडरी विद्यालय में संपन्न हुई इस परीक्षा में जिले के चुने हुए 57 विद्यार्थी उपस्थित हुए। महाविद्यालय स्तर पर चयनित चार परिक्षार्थियों ने भी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए। 65 उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में से आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। परीक्षा पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी तथा महाविद्यालय स्तर पर आयोजित की गई जिसमें गाय के पौराणिक एवं वैज्ञानिक मान्यताओं, गोबर एवं गोमूत्र की उपादेयता, ऋषि मुनि एवं साधु संतों के द्वारा गौ मात्रा के संबंध में दिए गए व्याख्यान, गाय के दूध के तत्व, गाय के शरीर के अंग, एवं शास्त्रों में गाय के पुरातन महत्व से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा में चयनित तीन विद्यार्थियों को, राज्य विज्ञान संवर्धन एवं संरक्षण समिति के माध्यम से नगद पुरस्कार एवं गौ विज्ञान किट एवं प्रशस्ति पत्र के मार्च की आगामी तिथि में द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में  वरिष्ठ समाज सेविका इंदिरा सेंगर, संजय सेंगर, सतीश उपाध्याय, कनक कांति डे, मनोहर लाल खियानी, शिव मूर्ति सिंह,सुंदर लाल कैवर्त, नीरज अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें