Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

विद्यालय के अध्ययनरत एवं नवीन प्रवेशित छात्रों के अभिभावकों के लिए : एक अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Parent Orientation Program) सम्पन्न

Praveen Nishee Mon, Apr 21, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु विद्यालय के अध्ययनरत एवं नवीन प्रवेशित छात्रों के अभिभावकों के लिए एक अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Parent Orientation Program) आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य डॉ बसंत कुमार तिवारी द्वारा किया गया। डॉक्टर तिवारी ने अपने उन्मुखीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत अभिभावकों को स्कूल के विजन, पाठ्यक्रम और प्रमुख शैक्षणिक दिशा- निर्देशों से परिचित कराया उन्हें संस्थान के बुनियादी ढांचे, शिक्षण पद्धतियों और विभिन्न सह- पाठयक्रम संरचनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्राें के लिए एक सहज पाठ्यक्रम सुनिश्चित करने के लिए शैक्षणिक वर्ष के लिए महत्त्वपूर्ण निर्देश और अपेक्षाएं साझा की गई। इसके अतिरिक्त प्राचार्य महोदय ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि विद्यालय प्रतिवर्ष की भांति सफ़लता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है,और उसके लिए जरुरी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा जैसे भाषा,खेल, नृत्य, संगीत के क्षेत्र में विद्यार्थियों को पारंगत बनाने हेतु विभिन्न क्लबों की शुरुआत की जायेगी इसी क्रम में विद्यालय के वरिष्ठ छात्रों के द्धारा कनिष्ठ छात्र छात्राओं द्वारा पढ़ाने हेतु विभिन्न कक्षाएं आयोजित की जायेंगी जिसका प्रमुख उद्देश्य बड़ी कक्षा के बच्चे जब पढ़ाते हैं, तो खुद भी दोबारा वही विषय समझते हैं, जिससे उनकी समझ और गहरी होती है। जब बड़े बच्चे दूसरों को पढ़ाते हैं, तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और नेतृत्व करने की क्षमता विकसित होती है,छोटी कक्षा के बच्चों को अपने जैसे वरिष्ठ छात्रों से पढ़ने में ज्यादा अपनापन और सहजता महसूस होती है, जिससे वे खुलकर सवाल पूछते हैं,इससे स्कूल में आपसी सहयोग और मेलजोल की भावना का विकास करना है। कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ संगणक शिक्षक एवं परीक्षा नियंत्रक श्री सतेंद्र ने नव प्रवेशित छात्रों के अभिभावकों को ई. आर.पी. ऐप से जुड़ी जानकारियां प्रदान की और उसके प्रयोग से जुड़े महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने नए सत्र के संदर्भ में प्रश्न पूछें गए जिनका उत्तर प्राचार्य महोदय ने बड़े ही सकारात्मक ढंग से दिया और इस प्रकार सत्र 2025- 26 के सफल अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें