Advertisment

16th October 2026

BREAKING NEWS

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

: जिले में निकाय चुनाव में 62.46 प्रतिशत मतदान, महिलाओं की भागीदारी ने बनाया नया रिकॉर्ड

Admin Tue, Feb 11, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी । जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में चुनावी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले के छह प्रमुख नगरीय निकायों नगरपालिका निगम चिरमिरी, नगर पालिका परिषद् मनेन्द्रगढ़, नगर पंचायत झगराखाण्ड, नगर पंचायत खोंगापानी, नगर पंचायत नई लेदरी और नगर पंचायत जनकपुर में मतदान का प्रतिशत काफी उत्साहजनक रहा। पूरे जिले में कुल मतदाता संख्या 66,234 है, जिसमें 32,532 पुरुष और 33,702 महिला मतदाता शामिल हैं। खास बात यह रही कि महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया, जिससे यह साबित होता है कि वे अब लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पहले से अधिक सक्रिय हो गई हैं। नगरपालिका निगम चिरमिरी जिले का सबसे बड़ा नगरीय निकाय है। यहां कुल 40 वार्ड हैं और मतदान प्रतिशत 60.49 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसमें पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने अधिक मतदान किया। यह उत्साहजनक संकेत है कि महिलाएं अब अपने मताधिकार को लेकर अधिक जागरूक हो रही हैं। मनेन्द्रगढ़ नगर में कुल 22 वार्ड हैं, मतदान प्रतिशत 59.97 प्रतिशत रहा, जिसमें महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया। झगराखांड में मतदान प्रतिशत 77.54 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो जिले में सबसे अधिक है। यहां महिलाओं ने 78.32 प्रतिशत और पुरुषों ने 76.71 प्रतिशत मतदान किया। यह दर्शाता है कि झगराखांड के लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर अत्यधिक जागरूक हैं। वहीं, खोंगापानी नगर पंचायत में मतदान प्रतिशत 62.65 प्रतिशत रहा। यहां भी महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया। नई लेदरी में मतदान प्रतिशत 73.7 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो जिले के औसत मतदान प्रतिशत से अधिक है। महिलाओं की भागीदारी यहां भी पुरुषों की तुलना में अधिक रही। जनकपुर में मतदान प्रतिशत 73.81 प्रतिशत रहा। यहां पर पुरुषों का मतदान प्रतिशत महिलाओं से थोड़ा अधिक रहा, जो जिले के अन्य निकायों से अलग स्थिति दिखाता है। पूरे जिले की बात करें, तो कुल मतदान प्रतिशत 62.46 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसमें पुरुषों का मतदान प्रतिशत 60.94 प्रतिशत और महिलाओं का मतदान प्रतिशत 64.01 प्रतिशत रहा। यह जानकारी 4ः00 बजे तक के मतदान के अनुसार है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें