Advertisment

11th August 2026

BREAKING NEWS

हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली

JBCCI गठन और तत्काल वेतन वार्ता की मांग; महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

योग शिक्षकों को एकजुट कर बनी नई जिला कार्यकारिणी, नीलू सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष की कमान

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

डॉ.अंशुमान चौधरी ने अपने पिताश्री की पुण्यतिथि पर 41 वा रक्तदान किया : 62 रक्तदाताओ ने रक्तदान कर के 62 लोगों की जीवन बचाने की छोटी सी कोशिश की जो अपने आप में अतुलनीय कार्य है

Praveen Nishee Sat, Sep 20, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। रक्तदान महापर्व के इस पावन दिवस, छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती एवं भाजपा सेवा पखवाडे के अंर्तगत केन्द्रिय चिकित्सालय मनेन्द्रगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 62 रक्तदाताओ ने रक्तदान कर के 62 लोगों की जीवन बचाने की छोटी सी कोशिश की जो अपने आप में अतुलनीय कार्य है।

इस शिविर में 19 साल से लेकर 61 साल के लोगों ने रक्तदान किया, माहिला रक्तदाताओ ने रक्तदान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया जो कि समाज के लिए एक अच्छा संदेश है ।

इस शिविर के खास आकर्षण नगर के वारिष्ठ एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अंशुमान चौधरी का भी है, जो कि स्वयं एक समाजसेवी भी है और बहुत सी संस्थानो से भी जुड़े हुए है। प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर को डॉ. साहब अपने पिताश्री की पुण्यतिथि होने के करण रक्तदान जैसा अतुलनीय कार्य कर अपने दिवंगत पिताश्री को सच्ची श्रद्धांजली अर्पित करते हैं। डॉ. चौधरी ने 41 बार रक्तदान कर चुके है, एवं आगे के लिए भी ऐसे पुनित कार्यों के लिए समार्पित हैं। इसी तरह के नेक कार्य करने के कारण विभिन्न समाज सेवा एवं समर्पण भाव के लिए (भारत सरकार) विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण आयोग द्वारा इन्हें आजीवन राष्ट्रीय सदस्यता दी है एवं डॉक्टरेड की (चिकित्सा विभाग) की मानक उपाधि से 4/8/2025. विभूषित किया गया है जो अपने आप में एक उपलब्धि है। जो कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

रक्तदान शिविर के मुख्य बिंदु

-62 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया: इस शिविर में 19 से 61 वर्ष की आयु के लोगों ने रक्तदान किया।

महिला रक्तदाताओं की भागीदारी: महिला रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जो समाज के लिए एक अच्छा संदेश है।

डॉ. अंशुमान चौधरी की भूमिका: डॉ. चौधरी ने अपने पिताश्री की पुण्यतिथि पर 41 वीं बार रक्तदान किया और उन्हें उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें