Advertisment

15th August 2026

BREAKING NEWS

पूर्व कोरिया रियासत में स्वतंत्रता आंदोलन (पूर्व कोरिया रियासत जिसमें वर्तमान एमसीबी व कोरिया जिले का ऐतिहासिक विवरण)

मुझको चलने दो अकेला, है अभी मेरा सफऱ..... रास्ता रोका गया तो काफिला हो जाऊंगा.....

ज्योति मजूमदार ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कराया भोजन, जरूरत की सामग्री भेंट कर मनाए खुशियों के पल

भव्य तिरंगा मोटरसाइकिल रैली, 25 किलोमीटर की यात्रा के बाद शिव मंदिर में हुआ समापन

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण

: केंद्रीय विद्यालय एसईसीएल झगराखंड में धूमधाम के साथ मनाया केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62 वाँ स्थापना दिवस

Admin Mon, Dec 16, 2024

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। केंद्रीय विद्यालय एस ई सी एल झगराखंड में केंद्रीय विद्यालय का 62वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  उमेश चंद्र शर्मा ( ए जी एम) एरिया मैनेजर एस ई सी एल हसदेव क्षेत्र , उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत केंद्रीय विद्यालय झगराखंड के प्राचार्य  भोलेंद्र शेखर श्रीवास्तव द्वारा हरित पादप देकर किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय एसईसीएल झगराखंड के छात्र और छात्राओं द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि  उमेश चंद्र शर्मा (ए जी एम) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर अपना विचार प्रकट करते हुए कहां कि छात्रों के भविष्य के निर्माण में केंद्रीय विद्यालय संगठन हमेशा ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। केंद्रीय विद्यालय में पढ़ना गौरव और गर्व का विषय है । यहां पर छात्रों के सर्वांगीण विकास का पूरा मौका दिया जाता है। उन्होंने छात्र जीवन के संघर्षों और चुनौतियों पर भी अपना अनुभव साझा किया । इसी कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय संगठन पर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया । जिसमें अनेक पोस्टर और मॉडल के माध्यम से केंद्रीय विद्यालय के योगदान और कार्यशैली को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी का कार्य प्राचार्य  के मार्गदर्शन में  धर्मेंद्र कुमार, पीजीटी हिंदी और  विनोद कुमार अहिरवार कला शिक्षक द्वारा छात्रों के माध्यम से करवाया गया था। प्रदर्शनी का उद्घाटन वह अवलोकन मुख्य अतिथि  द्वारा किया गया। तत्पश्चात छात्रों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया । धन्यवाद ज्ञापन  देवेंद्र प्रसाद चौबे पी जी टी गणित द्वारा किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें