Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

जिले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 6.3 लीटर अवैध शराब जब्त

Praveen Nishee Thu, Aug 14, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के आदेशानुसार एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी सुश्री शशिकला पैकरा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने एमसीबी जिले में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। विगत 13 अगस्त 2025 को थाना झगराखांड अंतर्गत बेलबहरा निवासी आरोपी दिनेश सिंह से मध्यप्रदेश निर्मित 35 पाव (6.3 लीटर) गोवा स्पेशल व्हिस्की, जिसकी बाजार कीमत 4,199 रूपये है, जिसे जप्त की गई। और आरोपी को आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह कार्यवाही आबकारी उप-निरीक्षक भुवनेश्वर मरकाम के नेतृत्व में किया गया । जिसमें आरक्षक विनोद मिश्रा, सुदर्शन चौधरी तथा आरक्षक सुजीत यादव की भी सराहनीय भूमिका रही। विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्ण रोकथाम हेतु यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें