Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: मनेंद्रगढ़ विधानसभा अंतर्गत बनेंगे 7 "हमर अस्पताल" - डॉ विनय जायसवाल

Admin Tue, May 16, 2023

मनेंद्रगढ़ (रविन्द्र सोनी) पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस मनेंद्रगढ़ में विधायक डॉ विनय जायसवाल ने  मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ोतरी करने और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारू ढंग से चलाने हेतु चर्चा की, साथ ही विशेष तौर से "हमर अस्पताल" का निर्माण कहा पर होगा उसके सम्बन्ध में  मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी  को निर्देश दिये । मनेंद्रगढ़ विधानसभा अंतर्गत 7 "हमर अस्पताल" का निर्माण होना है जिसमें , मनेंद्रगढ़ में 2, झगरा खांड 1, , साजा पहाड़ 1, कोरिया 1, गोदरीपारा 1, छोटा बाजार 1 है। मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल  ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की स्वास्थ्य विभाग के योजना अंतर्गत पूरे प्रदेश में "हमर अस्पताल" का निर्माण होगा, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। शीघ्र ही हमर अस्पताल का निर्माण होगा और जहां निर्माण हो चुके हैं वहां शीघ्र ही हमर अस्पताल आरम्भ होगा। बैठक में मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश तिवारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी  इसहाक खान, नपा उपाध्यक्ष  कृष्ण मुरारी तिवारी, नगर पंचायत झगरा खांड अध्यक्ष  रजनीश पांडे, पार्षद अनिल प्रजापति, अभय बड़ा, मनोनीत पार्षद  अनिल वर्मा,  रवि जैन, व स्वास्थ्य विभाग के  सौमेंद्र मंडल,  सुलेमान खान,  संतोष नायक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें