Advertisment

13th August 2026

BREAKING NEWS

हर घर तिरंगा और ‘वंदे मातरम‘ थीम पर तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नेतृत्व, हजारों नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थाम कर दिया राष्ट्रभक्ति

हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली

JBCCI गठन और तत्काल वेतन वार्ता की मांग; महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में : एमसीबी में 865 गर्भवती महिलओ की जाँच, 154 उच्च जोखिम वाली चिन्हित

Praveen Nishee Sun, May 25, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिले में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुये, जिले में शनिवार को प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में का आयोजन किया गया। कलेक्टर डी राहुल वेंकट के निर्देशन अनुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के नेतत्व मे जिले में जिला चिकित्सालय, व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मे आयोजन किया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है जो प्रत्येक माह 9 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओ को व्यापक स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराती है इसमे प्रसव पूर्व जाँच,रक्त चाप, वजन जाँच, खून जांच, सोनोग्राफी एवं अन्य जाँच की जाती है जिसका मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर को कम करना है और गर्भावस्था से संबधित जोखिमों का समय पर प्रबंधन करना है। 24.5-2025 में शिविर मे पुरे जिले में कुल रजिस्ट्रेशन 865 गर्भवती महिलाओ का हुआ उससे 154 महिलाओ को उच्च जोखिम वाली गर्भवती के रूप मे चिन्हित किया गया ।

स्वास्थ अधिकारियों ने सभी जगह पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए वही राज्य से डॉ. अजय शंकर,रोशन गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खरे ने जिला चिकित्सालय एमसीबी, सीएचसी खड़गवां, यूपीएसी डोमनहिल, सीएचसी मनेंद्रगढ़ का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी गभर्वती महिलाओं को दिया। साथ ही डॉ. एम.डी.वाशिक भी ने जिला चिकित्सालय एमसीबी, सीएचसी खड़गवां, यूपीएसी डोमनहिल, का निरीक्षण कर सभी गर्भवती महिलाओं को बताया कि प्रत्येक माह 9 और 24 तारीख को गर्भवती का जांच किया जाता है गर्भवती महिला अधिक से अधिक इसका लाभ लें, भास्कर निराला जिला डाटा प्रबंधक कुमारी लक्ष्मी रजक डी पी एच एन ने सीएससी नागपुर, सीएससी मनेंद्रगढ़ का निरीक्षण किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने कहा कि इस अभियान से हम गर्मवती महिलओ होने वाली उच्च जोखिम वाली महिलाओ समय पर खोज कर बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर पायेंगे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें