Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: छत्तीसगढ़ के विशेष संरक्षित जनजाति के ग्राम विकास कार्यक्रम के लिये प्रयोग आश्रम में विचार बैठक संपन्न हुई

Admin Sun, May 26, 2024

चिरिमिरी।एमसीबी।प्रयोग आश्रम ग्राम सासाहोली में डॉ सत्यजीत साहू के मुख्य आतिथ्य में सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन रविवार छब्बीस मई को किया गया . छत्तीसगढ़ के चुने हुए कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में हिस्सा लिया . प्रयोग आश्रम के छत्तीसगढ़ प्रमुख सीताराम सोनवानी ने अध्यक्षता करते हुये विशेष संरक्षित जनजाति के लिये कार्य सामाजिक प्रमुख को एक मंच पर लाने की ज़रूरत को बल दिया . कवर्धा के सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यदु ने बैगा चक के ग्राम चयन का दायित्व लिया . वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रशांत जी ने ग्राम विकास को समग्रता के रूप में देख कर काम करने की प्रेरणा दी . दोस्त संस्था के संयोजक सुनील ने बैगा चक के दो गाँव में काम करने का निर्णय लिया जबकि प्योर संस्था के सूरज दुबे ने कमार और भुंजिया जनजाति के एक एक गांव के जयन का ज़िम्मा लिया . एडवोकेट संतोष ठाकुर ने क़ानून के प्रावधानों के तहत जागरूकता की बात की. कार्यकर्ता बैठक में अपनी बात रखते हुए डॉ सत्यजीत साहू ने कहा कि समाज के मुख्य धारा के लोगों की संवेदनशीलता उपेक्षित लोगों के प्रति होनी चाहिए तभी विकसित भारत का निर्माण होगा . इस काम में समाज के हर विधा के लोगों को जोड़ कर उनकी विशेषता का समाज हित में उपयोग करना होगा .

विज्ञापन

जरूरी खबरें