Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

बीजापुर बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई : एक डिवीजनल कमेटी मेंबर, 5 एरिया कमेटी मेंबर समेत 20 नक्सली गिरफ्तार…

Praveen Nishee Sat, May 17, 2025

बीजापुर। रायपुर। (The Gd news)

INSAS, SLR राइफल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और नगदी जब्त, माओवादी नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में अहम सफलता

बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कररेगुट्टा में चले नक्सल ऑपरेशन के समाप्त होने के बाद, तेलंगाना के मुलुगु जिले में पुलिस ने माओवादी गतिविधियों पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 20 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुलुगु जिले के वाजेडु, वेंकटापुरम और कन्नईगुड़म थाना क्षेत्रों में की गई।

गिरफ्तार माओवादियों में 1 डिवीजनल कमेटी सदस्य (DVC), 5 एरिया कमेटी मेंबर (ACM) और 14 पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं। इनसे 03 INSAS राइफल, 04 SLR राइफल, एक 303 राइफल, बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और नकद राशि बरामद की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान माओवादी नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक अहम और निर्णायक कदम है। इस ऑपरेशन से बस्तर और आसपास के क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की संभावना जताई जा रही है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया और चिंगवाराम ब्लास्ट की बरसी पर नेताओं की मौजूदगी

इधर, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप चिंगवाराम ब्लास्ट की बरसी पर सुकमा जिले के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में नक्सलियों ने सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग पर एक बस को आईईडी विस्फोट के जरिए उड़ा दिया था, जिसमें आम नागरिकों सहित कई एसपीओ की मौत हुई थी।

पत्रकारों से चर्चा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने माओवादियों द्वारा बार-बार शांति वार्ता की बात करने वाले पत्रों को निरर्थक और दिशाहीन बताया। उन्होंने कहा, “यदि शांति वार्ता करनी है, तो कोई जिम्मेदार चेहरा सामने आना चाहिए जिससे संवाद संभव हो।”

कर्रेगुट्टा ऑपरेशन पर उप मुख्यमंत्री का बयान

कर्रेगुट्टा ऑपरेशन को लेकर उन्होंने कहा, “यह ऑपरेशन जरूरी था। आखिरकार इतनी भारी मात्रा में राशन, हथियार और विस्फोटक लेकर नक्सली पहाड़ियों पर क्यों जमा थे? साफ है कि वे किसी बड़ी आतंकी वारदात की तैयारी कर रहे थे।”

विजय शर्मा ने सुरक्षा बलों के साहस की सराहना करते हुए कहा कि “बस्तर के एक-एक इंच पर संविधान का राज लागू होगा” और सरकार माओवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें