Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

महिला समता मंच द्वारा हाई स्कूल मैदान में : पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया

Praveen Nishee Mon, Jan 19, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।महिला समता मंच द्वारा हाई स्कूल मैदान में पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर की अनेक गणमान्य महिला जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा यादव रहीं। विशिष्ट अतिथियों में भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, समाज सेविका श्रीमती अनिता फरमानिया, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा पट्टा, श्रीमती जया कर, महिला समता मंच की संरक्षिका श्रीमती इंदिरा सेगर, विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल के चेयरमेन संजय सेंगर, ब्लॉसम एकेडमी स्कूल के चेयरमेन जसपाल कालरा (डब्बू) तथा वरिष्ठ नागरिक श्री प्रकाश शुक्ला उपस्थित रहे।

महिला समता मंच की अध्यक्ष श्रीमती रीता सेन के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता विगत 14 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती वीरांगना श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार प्रदान किए गए, जिसमें प्रथम स्थान तौकीक अंसारी, द्वितीय स्थान अलतम एवं तृतीय स्थान अरजीत अग्रवाल ने प्राप्त किया।

आयोजन को सफल बनाने में मंच की सभी महिला सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा। श्रीमती मालती अग्रवाल, मालनी अग्रवाल, डाली अग्रवाल, गंगा ताम्रकार, सूचिंता दास, माया सेन, भारती छतानी, चंदा वैश्य, विमला यादव, अनुपमा निशी, रेनु प्रसाद, किरण तिवारी, प्रिया नामदेव, प्रेमशिला, सुनीता शुक्ला, अल्का गांधी एवं अंजू पांडेय ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। वहीं चंदन केवट एवं कुलदीप नागदेव ने भी अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने महिला समता मंच के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें