नेचरोथेरेपिस्ट,न्यूरोलॉजिस्ट,काइरोप्रेक्टिर,की अनुभवी चिकित्सकों की : 31 मई से आयोजित होगा विशाल योग एवं चिकित्सा शिविर,मनेद्रगढ़ में उपस्थित रहेंगे अनुभवी प्राकृतिक चिकित्सक
Praveen Nishee Fri, May 22, 2026
मनेद्रगढ़। एमसीबी। जिले के इतिहास में पहली बार नेचरोथेरेपिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, काइरोप्रेक्टिर, की अनुभवी चिकित्सकों की बड़ी टीम की सुविधा के साथ आयोजित होने वाले विशाल निशुल्क योग चिकित्सा शिविर के संबंध में, योग साधकों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर के योग प्रांगण में किया गया। बैठक में जानकारी देते हुए वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने कहा कि - यह जिले का ऐसा पहला ऐतिहासिक योग चिकित्सा शिविर होगा जिसमें देश के अनुभवी लगभग 20 से अधिक चिकित्सक , सर्व रोग निवारण के लिए अपनी सेवा देंगे। उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विस्तार से बताया कि- 31 मई से 6 जून तक सरस्वती शिशु मंदिर के विशाल खेल प्रांगण में वृहद निशुल्क योग शिविर, प्रातः 5:00 से 7:00 तक आयोजित किया जा रहा है इसके पश्चात स्थानीय राजस्थान भवन में प्रातः 9:30 बजे से विभिन्न रोगों के निदान के लिए विशेष चिकित्सीय सुविधा के साथ चिकित्सकों के द्वारा परामर्श भी दिया जायेगा। बैठक में अपने दैनिक जीवन में योग एवं प्राणायाम को दैनिक की दिनचर्या में सम्मिलित करने वाले विशेष योग साधकों में 220 बिस्तरीय सिविल हॉस्पिटल के सहायक नेत्राधिकारी आर डी दीवान, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण निशी, वनवासी कल्याण आश्रम के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदंबा अग्रवाल, पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी रामसेवक विश्वकर्मा, योग साधिका एवं आध्यात्मिक प्रवक्ता कल्पना सिंह राजपूत, योग साधक भैरव केसरवानी, दिवाकर मिश्रा,राकेश अग्रवाल,परमानंद सिंह, प्रदुम्न ताम्रकार, पतंजलि योग समिति के नियमित योग साधिका अर्चना सेजपाल , महिला जिला योग समिति प्रमुख बलवीर कौर , अर्चना अग्रवाल आदि इस अवसर पर उपस्थित थे । बैठक का संचालन वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने किया। सभी योग साधको ने 31 मई से आयोजित होने वाले इस योग शिविर में लोगों को अधिक से अधिक सम्मिलित होने की पुरजोर अपील की। बैठक में उपस्थित योग साधकों ने इस योग शिविर के लिए अधिक से अधिक पंजीयन कराने एवं मनेद्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के हर वार्ड में इसकी जानकारी देने का संकल्प लिया।

विज्ञापन