Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के द्वारा बड़ी संख्या में लोकनिर्माण तिराहे में धरना प्रदर्शन किया गया

Admin Wed, May 31, 2023

मनेन्द्रगढ़ । एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के पीडब्लूडी तिराहे में भाजपा युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया व छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में भर्ती प्रक्रिया में हो रहे भ्रष्टाचार और ईडी द्वारा 2 हजार करोड़ का घोटाला पकड़ा गया है उसको लेकर बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के द्वारा राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा मनेन्द्रगढ़ । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के द्वारा बड़ी संख्या में मनेंद्रगढ़ के लोकनिर्माण तिराहे में धरना प्रदर्शन किया गया और जम कर सरकार के खिलाफ नारे लगाये गए इस अवसर पर भरतपुर क्षेत्र की पूर्व विधायक चम्पादेवी पावले मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल व जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे । भाजपा महिला मोर्चा द्वारा हनुमान टेकरी से पोस्टर लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निकली जिसमे लिखा था शराब बंदी को लेकर ये सरकार फैल है भरतपुर की पूर्व विधायक चम्पा देवी पावले ने कहा कि दो हजार करोड़ का घोटाला ईडी के द्वारा पकड़ा गया है कही न कही इसमें भूपेश सरकार पूरी तरह संलग्न है भूपेश की गिरफ्तारी की मांग हमारी महिला मोर्चा की बहने कर रही है पहले वो धोखा दिये है शराब बंदी का जो वादा किये थे न करके स्वयं शराब घोटाला करने में ये कांग्रेस सरकार पीछे नही है भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा इसका पूरा विरोध कर रही है वही मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ युवाओ का प्रदेश है और छत्तीसगढ़ में युवाओ को अच्छा मौका मिल सके । जो राज्य प्रशासनिक सेवा भर्ती है वो पीएससी संस्था है उसके माध्यम से किया जाता है अभी जो रिजेलट निकले उसमें देखा होगा जो कांग्रेस के नेता है जो इसके चेयरमैन है जो जिम्मेदार अधिकारी है उनके रिस्तेदारो का उनके परिवार वालो का अधिकांस नाम उस चयन सूची में है जो पी एस सी के चेयरमैन है उनके घर से तीन चार लोगों का चयन होना ये भ्रष्टाचार को भूपेश सरकार को दरसत है उसको लेकर के युवा मोर्चा आज हाइवे में धरना प्रदर्श कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में पहुँचे । भाजपा ले जिला अध्यक्ष के द्वारा कहा गया कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर एमसीबी जिला मुख्यालय में चक्का जाम व शराब दुकान का घेराव और पोस्टर चिपकाया गया और उसके बाद राज्यपाल के नाम अनुविभागीय राजस्व कार्यालय में पहुँच कर ज्ञापन दिया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें