Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: पुतला दहन के समय बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा और पुलिस व युवा मोर्चा के बीच जम कर छीना झपटी की गई

Admin Wed, Jul 19, 2023

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी।  रायपुर में युवाओ के द्वारा किये गए प्रदर्शन को लेकर के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा प्रदेश भर में सीएम भूपेश बघेल व कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया गया है एवं प्रदर्शन कारियो के रिहाई एवं फर्जी जारी जाती प्रमाण पत्र की जांच के लिये मांग की गई है एवं आरोप लगाया है कि जो पत्र 2020 में जारी किया गया था उसके अनुरूप कार्य क्यो नही किया गया जिसके विरोध में मनेन्द्रगढ़ के गांधी चौक में युवा मोर्चा के द्वारा जम कर सीएम भूपेश बघेल व कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे बाजी की गई और सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया । पुतला दहन के समय बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा और पुलिस व युवा मोर्चा के बीच जम कर छीना झपटी की गई वही युवा मोर्चा के द्वारा जम कर नारे बाजी की गई । भाजपा जिला महामंत्री ने कहा की आज का जो प्रदर्शन व पुतला दहन किया गया वो कांग्रेस सरकार व भूपेश बघेल के खिलाफ किया गया है उनके द्वारा एस सी एसटी और हमारे अनसूचित जनजाति की मांग की थी 267 प्रकरणों में जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए है उसकी जांच न करके तीन साल से हमारे युवाओ को भटका रहे थे जिससे मजबूर हो करके एस सी एसटी अनसूचित जनजाति के युवाओ के द्वारा नग्न हो कर प्रदर्शन करना पड़ा और उनकी मांग पूरी न करके उनको जेल भेजा जा रहा है उसके विरोध में आज युवा मोर्चा के द्वारा पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया । वही भाजपा के अनुसूचित जाति के जिलानाध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जो बेरोजगारों के द्वारा अपने हक के लिये प्रदर्शन किया गया है और तीन वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ शासन के अधीकारियो ले द्वारा यह तय कर लिया गया था की जो फर्जी जाती प्रमाण पत्र से नोकरी कर रहे है उनको बर्खास्त करने का आदेश दबा कर रखा गया और जो फर्जी जाती प्रमाण पत्र से नोकरी कर रहे ही उनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्यवाही नही की गई जिसके विरोध में आज छत्तीसगढ़ सरकार व सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें