Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगातार शामिल हो रहे अधिक संख्या में ग्रामीण,आज दो पाली में 8 स्थानों पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Admin Wed, Dec 20, 2023

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी/20 दिसम्बर 2023/ जिले में निरंतर विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ सकारात्मक दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। जनहित एवं जनकल्याण के लिए प्रारम्भ यह यात्रा ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंचे इसके लिए आज जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के आज दिवस पर 8 स्थल चयनित किये और प्रत्येक चयनित क्षेत्र में दो-दो जगह शिविर लगाए। आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के सोनवर्षा, महाई, महराजपुर, रोकड़ा में, विकासखंड खड़गवां के रतनपुर, कोटया तथा जिले के दूरस्थ अंचल विकासखंड जनकपुर ग्राम जुइली तथा रांपा पहुंचा। तीनों विकासखंड में दो पाली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगाए गए शिविर का मुख्य उद्देश्य योजनाओं का लाभ लाभार्थियों, विशेष तौर से वंचित व आकांक्षी लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुँच सके। विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगाए जा रहे शिविर में लोगों की रुचि विशेष रूप से आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आधार अपडेट और उज्जवला इत्यादि में देखी जा रही है। आधार अपडेट के लिए शिविर के आस पास के क्षेत्रवासी बडी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है। इसी प्रकार केन्द्र व राज्य की योजनाओं के लिए विभागों द्वारा लगाए सभी स्टॉलांे में लगातार ग्रामीण जन लगातार अधिक संख्या में शामिल हो रहे है। स्वास्थ्य मेला का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कल के विकसित भारत संकल्प यात्रा में जिला से सभी 6 स्थानों पर हेल्प कैंप लगाए गए थे। जिसमें लोगों द्वारा गैर संचारी रोग (बीपी, शुगर इत्यादि), सिकल सेल रोग और टीबी जैसी बीमारियों का इलाज किया गया। आज भी सभी स्थानों में कैंप लगाए हैं। जुईली 299 ने टी.बी. स्क्रीनिंग, 20 टी.बी. रेफर, 172 ने एनसीडी स्क्रीनिंग, बी.पी. के 13 केश, 172 ने शुगर जांच करायी, जिसमें 13 लोग पॉजिटिव पाये गये। 60 लोगों ने सिकलसेल जांच कराया जिसमें 02 लोग पॉजीटिव पाये गये। इस प्रकार रांपा में के स्वास्थ्य मेला में आज 322 लोगों ने टी.बी. परीक्षण कराया जिसमें 14 लोग पॉजीटिव पाये गये। 205 ने एनसीडी जांच करायी। वही 205 लोगों ने अपना शुगर जांच कराया। जिसमें 13 शुगर पॉजीटिव पाये गये। 24 बी.पी. के केश पाये गये। 98 ने सिकलसेल जांच कराया। जिसमें 04 लोग पॉजीटिव पाये गये। क्यूआर कोड से स्कैन प्रतियोगियों ने लिया क्विज कॉम्पिटिशन लिया भाग- विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में देवल कुमार निवासी परेवाडोल, गोपाल कारे निवासी जनकपुर, विरेन्द्र निवासी जनकपुर, अरूण कुमार निवासी ग्राम दूधासी, आदित्य निवासी जनकपुर तथा मनोज निवासी जनकपुर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ में लगे क्यू आर कोड को स्कैन कर क्वीज प्रतियोगिता में भाग लिया। आज कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार दुग्गा जिले के दूरस्थ विकासखण्ड भरतपुर के ग्रामीण अंचल ग्राम पंचायत रांपा पहुंचे। रांपा के विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुये। उन्होंने घूम-घूम कर विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा अधिकारी एवं कर्मचारियों को केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण जनों तक पहुंचाने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिये।इसी दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी,कर्मचारियों तथा ग्रामीण जनों को विकसित भारत की शपथ दिलायी । इस दौरान एसडीएम मूलचंद चोपड़ा, सीएमओ  सुरेश तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी राज कुमार खाती, समाज कल्याण अधिकारी रमेश सिन्हा, तहसीलदार मनहर राठिया, यादवेन्द्र कैवर्त,जनपद सीईओ अनिल कुमार अग्निहोत्री सहित विकसित भारत संकल्य यात्रा के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें