Advertisment

18th October 2026

BREAKING NEWS

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

: जिले के दूरस्थ बैगा बाहुल्य ग्राम पंचायत देवगढ़ में लाइव मेगा इवेंट का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने“धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान'' का किया शुभारंभ

Admin Wed, Oct 2, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज झारखंड के हजारीबाग से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया । उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आज पूज्य बापू महात्मा गांधी  की जन्मदिवस है, ऐसे अवसर पर जनजातियों के विकास के लिए यह योजना का शुभारंभ महत्वपूर्ण है। 80 हजार करोड़ रुपए से यह योजना संचालित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सही प्रयास से ही सही परिणाम मिलता है। उन्होंने 40 एकलव्य विद्यालय का लोकार्पण किया तो 25 एकलव्य विद्यालय का भूमिपूजन किया। क्या है जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में 25 कार्यक्रम शामिल हैं। यह योजना केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से क्रियान्वित की जाएगी। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का उद्देश्य भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका के क्षेत्र से जनजातीय परिवारों को जोड़कर उनके समग्र और सतत विकास को सुनिश्चित करना है. राज्य के 6 हजार 691 गांव होंगे लाभान्वित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के क्रियान्वयन के लिए प्रदेश के 32 जिलों के 138 विकासखण्डो के 6 हजार 691 आदिवासी बहुल गांव का चयन किया गया है। चयनित गांव में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक, उन्नति के कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान मेगा इवंेट जिले के भरतपुर विकास खण्ड के ग्राम देवगढ़ में आयोजन किया गया था। आयोजन के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी बैगा, जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्र, जिला पंचायत सदस्य रवि शंकर सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, दृगपाल सिंह, जनपद सदस्य रूपा जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष पवन शुक्ला, हीरा लाल मौर्य, राजाराम दास, मंडल महामंत्री नरेश यादव, मणी पाण्डेय, आदित्य गुप्ता, कमलेश गुप्ता, जिला प्रशासन के कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, परियोजना निदेशक नितेश उपाध्याय, एसडीएम प्रवीण भगत, तहसीलदार सतरूपा साहू, तहसीलदार कोटाडोल निरज कांत तिवारी, जनपद सीईओ रतन दास मानिकपुरी, बीईओ मो. इस्माइल खान, बीआरसी  देवेंद्र गुप्ता, बीएमओ राजीव कुमार रमन जिला प्रशासन के विभागीय अधिकारी कर्मचारी, जनपद के अधिकारी कर्मचारी सहित सैकड़ो ग्रामीण ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का लाइव प्रसारण ग्राम पंचायत देवगढ़ के मल्टीयुटीलिटी सेंटर से देखा। जिसका सीधा प्रसारण झारखण्ड राज्य के हजारीबाग के विनोबा भावे विश्व विद्यालय परिसर में जन जातीय उन्नत ग्राम योजना का शुभारंभ किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें