Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

सौम्या ने शास्त्रीय गायन में हासिल किया प्रथम स्थान,अब देंगी राष्ट्रीय स्तर में प्रस्तुति

272 ओवरमैन पदों पर सीधी भर्ती से विभागीय कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित होने का लगाया आरोप

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने सेवा भारती छात्रावास में किया वृक्षारोपण

मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

: शहर के हृदय स्थल पर आज भीषण आगजनी की वारदात

Admin Mon, Jun 3, 2024

अम्बिकापुर।सरगुजा। शहर के हृदय स्थल पर आज भीषण आगजनी की वारदात देखने को मिली जहां तीन मंजिला स्पोर्ट्स सेंटर और होटल में लगी आग से लाखों का सामना जल कर राख हो गया है,सूचना मिलते ही जिला एवं पुलिस प्रशासन सहित दमकल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए है,अभी तक दमकल की आधा दर्जन से अधिक वाहनो से आग बुझाने की जद्दोजहद जारी है वही इसके साथ ही सूरजपुर और दरिमा से भी दमकल की वाहनों को लाया जा रहा है, आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है, दरअसल आज शहर कर आकाशवाणी चौक स्थित स्पोर्ट्स सेंटर में आज सुबह विद्धुत तार में हुए शॉट सर्किट हुई थी,जिसके बाद स्पोर्ट्स सेंटर में आग फैलने लगी धीरे-धीरे आग की लपटे और धधकने लगी,कुछ ही देर में आग ने बाजू में स्थित होटल राधे कृष्णा को भी अपने चपेट में ले लिया,गनीमत रही कि आगजनी की इस भीषण हादसे के दौरान कोई जन हानि नही हुई,मगर स्पोर्ट्स सेंटर में रखे लाखो के सामान जल कर राख हो गए,वही होटल में भी काफी छति पहुची है,आगजनी की सूचना मिलते ही जिला एवं पुलिस व दमकल के कर्मचारि मौके पर पहुचकर आग बुझाने के कार्य मे जुट गए है,तीन मंजिला दो इमारतों में लगी भीषण आग से उठने वाले धुंए की गुब्बार को शहर भर सहित दूर से भी दिखाई दे रहा है,जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भीषण लगी है आगजनी होने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों की भीड़ भी देखने को मिली भीड़ को खाली करने पुलिस को काफी मशक्कत भी करना पड़ा मौके पर पहुंचे जिले के एसपी और संभागीय कमांडेंट के द्वारा मौके का ज्यादा लिया गया और उचित दिशा निर्देश दिए गए वही तत्काल की विद्धुत सप्लाई बंद कर आस पास की जगाहों को खाली कराया गया है,वही होटल में रखे गैस सिलेंडरों को भी बाहर निकाला गया है,स्पोर्ट्स सेंटर और होटल के बाजू में स्थित घरों के लोगो को भी दूर रहने की समजाइस दी गई है विजय अग्रवाल, एसपी सरगुजा दमकल और एसडीआरएफ की टीम के द्वारा शहर में लगी आग को बुझाने का सिलसिला लगातार जारी है,साथ ही आगजनी के स्थान से सटे घरों में ना फैले इस ओर भी टीम अपनी नजर बनाए हुए है,

विज्ञापन

जरूरी खबरें