Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

: चेंबर ऑफ कॉमर्स के उद्योग चेंबर की एक बैठक हसदेव इन में हुई संपन्न

Admin Mon, Jul 24, 2023

मनेंद्रगढ़।एमसीबी । चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज की एक बैठक होटल हसदेव इन में आहूत की गई, जिसमें चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मेंमन जिलाध्यक्ष आनंद अग्रवाल उद्योग चेंबर के जिलाध्यक्ष शोएब अख्तर, प्रियम केजरीवाल उपस्थित रहे,बैठक में 13 अगस्त को आयोजित होन वाले नवीन स्टार्टअप एवम सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की सब्सिडी स्कीम एवं लोन स्कीम की जानकारी हेतु एक भव्य औद्योगिक सेमिनार का आयोजन कर क्षेत्र के व्यवसायियों को शासन से अधिक से अधिक लाभ मिल सके इसके लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स के उद्योग चेंबर के अगुवाई में 13 अगस्त को होने वाले इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एक आवश्यक बैठक बुलायी गई थी. बैठक में उपस्थित सभी ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी, बातें रखी प्रदेश उपअध्यक्ष रफीक मेमन ने कहा ज़्यादा से ज़्यादा व्यापारियों को इस भव्य सेमिनार में जोड़ा जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक उद्योग लगाए जा सकें, क्षेत्र में जो पलायन की स्थिति निर्मित हो रही है उस पर काबू पाया जा सकता है जिला अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम आयोजन करने का उद्देश्य स्पष्ट है कि अधिक से अधिक क्षेत्र के लोगों को सरकार द्वारा प्रदत योजनाओं का लाभ मिल सके और उद्योग लगाने के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण के लिए चेंबर व्यापारिक हितों के लिए प्रतिबध रहेगा,वही उद्योग चेंबर के जिला अध्यक्ष शोएब अख्तर ने चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र में बड़े उद्योगों की आवश्यकता है छत्तीसगढ़ सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन करना चाहती है क्षेत्र के व्यवसायियों को एवं खासकर महिला व्यवसाई सदस्यों को जिनके लिए सरकार 50 से 60% सब्सिडी देने की घोषणा कर चुकी है बढ़-चढ़कर इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए इसी के लिए आगामी 13 अगस्त को एमसीबी जिले के होटल हसदेव इन मनेंद्रगढ़ में भव्य सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश के उद्योग विभाग के  अधिकारी बैंकों के रीजनल मैनेजर एवं विभिन्न शाखाओं के ब्रांच मैनेजर की उपस्थिति में कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होना है जिससे क्षेत्र में अधिक से अधिक उद्योग लगाए जा सके एवं सरकारी योजनाओं का सहजता और सरलता से आम आदमी तक उसका फायदा मिल सके इस अवसर पर युवा व्यवसाई रफीक मेमन आनंद अग्रवाल शोएब अख्तर रिंकेश खन्ना विनय जायसवाल प्रियम केजरीवाल सीए अरिहंत जैन पिंटू अग्रवाल रघुनाथ पोद्दार अमित चावड़ा योगेश ताम्रकार सिराज अंसारी पीयूष अग्रवाल शैलेश जैन अपूर्व कर सरदार गुरमीत सिंह जयंती लाल यादव रोहन फरमानिया राजेश मंगतानी अश्वनी अग्रवाल विवेक जायसवाल सुरेंद्र कतेला सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे, चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड उद्योग चेंबर के जिला सचिव प्रियम केजरीवाल ने क्षेत्र के सभी व्यापारियों से आग्रह कर इस भव्य सेमिनार में आवश्यक रूप से आने के लिए आमंत्रित किया है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें