Advertisment

18th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: हंसती खिलखिलाती सखियों के द्वारा  बस, स्टैंड में तीजा पोला पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया तीज़ सुन्दरी का अवार्ड पूजा महतो को मिला

Admin Thu, Sep 5, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। हंसती खिलखिलाती सखियों के द्वारा  बस, स्टैंड में तीजा पोला पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की  मुख्य अतिथि  श्रीमती अनीता फरमानिया अध्यक्षता नपा मनेन्द्रगढ की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल  ने की, विशिष्ट अतिथि आदरणीय इंद्रा सेंगर, श्रीमती अर्चना , नपानि चिरमिरी की सभापति  गायत्री विरहा, पम्मी अरोड़ा, उषा करयाम, कलावती मरकाम, नीता डे, स्वेता पोद्दार रही । साथ ही बहुत बड़ी संख्या में बहनें व बच्चे उपस्थित हुये, बच्चों के द्वारा एक से बढ कर एक डांस और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए प्रिया सोनी ने भी खूबसूरत डांस किया । इंदू सैनी ने बहुत अच्छे-अच्छे गेम्स खिलाए। ज्योति मजुमदार ने रोचक प्रश्नोत्तरी से सबको आनंदित किया । प्रमुख भूमिका में श्रीमती रुक्मिणी खोबरागड़े, पुष्पा गुप्ता जी, बबीता अग्रवाल, नीलिमा श्रीवास्तव, अंजनी यादव, शांति यादव, शोभना वर्मा और भी सभी बहनों ने बहुत अच्छी भूमिका निभाई है। तीज़ सुन्दरी का अवार्ड पूजा महतो को मिला ।कार्यक्रम का सफल संचालन  श्रीमती ज्योती मजूमदार ने  किया व सभी का आभार प्रदर्शन श्रीमती रुक्मिणी खोबरागड़े किया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें