Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

श्री रामलला दर्शन योजना के तीसरे चरण में : जिले से 50 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम के लिए हुआ रवाना

Praveen Nishee Thu, Aug 28, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन योजना के तीसरे चरण में एमसीबी जिले से चयनित 57 श्रद्धालुओं में से 50 श्रद्धालुओं का दल आज सुबह कलेक्टोरेट परिसर, मनेंद्रगढ़ से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या ले जाया जाएगा, जहां वे श्री रामलला के दिव्य दर्शन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी राम भक्तों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश के श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या धाम ले जाकर श्रीरामलला के दर्शन कराने की यह अनूठी पहल धार्मिक आस्था, संस्कृति और पर्यटन को नया आयाम दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से न केवल श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी आकांक्षा पूरी हो रही है बल्कि वे आर्थिक कारणों से जो यात्रा नहीं कर पाते थे, उन्हें भी अयोध्या धाम जाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को संपूर्ण पैकेज की सुविधा दी जा रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक यात्रा, रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था शामिल है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में टूर एक्सपर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी साथ रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें