Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

भारत स्काउट एवं गाइड्स शिविर का समापन : स्काउट गाइड एवं कब /बुलबुल के शिविर में 106 स्काउट,128 गाइड ,56 कब, एवं 60 बुलबुल कुल 350 बच्चे उपस्थित रहे

Praveen Nishee Sat, Nov 22, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी . मीरे एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी विपिन पांडे के आदेश अनुसार मनेंद्रगढ़ के दीपक पूर्व माध्यमिक शाला आमाखेरवा एवं सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल झगराखांड में संयुक्त रूप से 17 /11 /25 से 21 /11/ 25 तक स्काउट गाइड एवं कब /बुलबुल का शिविर लगाया गया । शिविर में 106 स्काउट,128 गाइड ,56 कब, एवं 60 बुलबुल कुल 350 बच्चे उपस्थित रहे । इन छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित करने के लिए दान बहादुर ,अशोक कुमार साहू ,जितेंद्र सिंह संतोष यादव राजेंद्र मिश्रा, अविनाश ठाकुर ,अजय कुमार, गेंदलाल ग्वाल कर्मेंद्र साहू, संदीप तिर्की ,सोनम कश्यप ,रीता राय ,शीला कुशवाहा एवं सुशीला इक्का ने कुशलता पूर्वक किया । शिविर में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग के अंतर्गत प्रार्थना, नियम, झंडा गीत ,क्लिपिंग, निनाद के अलावा उन्हें विभिन्न प्रकार की रस्सी की गांठे है लेंसिंग गैजेट्स, पायनियरिंग ,प्राथमिक उपचार ,स्टेचर निर्माण पट्टी बंधन व दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली विधाओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।समापन के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामजीत भगत,जनपद सदस्य सीता देवी आयाम सांसद प्रतिनिधि प्रेम सिंह प्रेमलाल सिंह सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पांडे संस्था के प्राचार्य सिस्टर मधु खेस ,वीरांगना श्रीवास्तव तथा संबंधित संस्था के प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अशोक साहू ,राजेंद्र मिश्रा तथा आभार प्रदर्शन दान बहादुर द्वारा किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें