Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

मां भगवती के पूजन का अनूठा रूप : मां भगवती के पूजन का एक अनूठा और प्रेरणादायक रूप

Praveen Nishee Thu, Mar 19, 2026

मनेंद्रगढ़, एमसीबी। अमाखेरवा के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता एवं मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सक्रिय सदस्य श्री कुम्हार द्वारा मां भगवती के पूजन का एक अनूठा और प्रेरणादायक रूप प्रस्तुत किया जा रहा है।

श्री कुम्हार विगत कई वर्षों से अपने बागवानी में उगाए गए ताजे फूलों को प्रतिदिन श्रद्धालुओं में निःशुल्क वितरित कर रहे हैं। विशेष रूप से नवरात्रि पर्व के दौरान वे प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक लोगों को फूल प्रदान करते हैं, ताकि सभी भक्तजन मां शक्ति की आराधना में इन फूलों को अर्पित कर सकें।

उनका मानना है कि मां भगवती को श्रद्धा से फूल अर्पित करने से न केवल व्यक्तिगत जीवन में सुख-शांति आती है, बल्कि समाज और देश में भी अमन-चैन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

श्री कुम्हार का यह सेवा भाव न केवल दुर्लभ है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है। उनका यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है और दूसरों को भी सेवा व श्रद्धा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें