Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: कंडेल गांव में एक अनोखी शादी

Admin Sat, Jun 10, 2023

https://youtu.be/J0aR5_QzfMY धमतरी । वैसे तो रक्तदान शिविर का आयोजन सराहनीय ही है... लेकिन विवाह कार्यक्रम में रक्तदान, नेत्रदान और देहदान का आयोजन अपने आप में नई व अनुकरणीय बात है। इसकी पहल की है धमतरी जिले के साहू परिवार ने.. उन्होंने बकायदा शादी के कार्ड में रक्तदान करने लोगों को प्रेरित किया. वहीं शिविर भी लगाया, जहां लोगों ने 50 यूनिट ब्लड डोनेट किया । धमतरी से महज 30 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक गौरव ग्राम कंडेल की चर्चा अभी से नहीं बल्कि सन 1920 से है, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी नहर सत्याग्रह में शामिल होने पहुंचे थे... तब से आज तक इस गांव की चर्चा हमेशा देश विदेश में होती रहती है. अब एक बार फिर इस गांव के साहू परिवार ने अनोखा आयोजन कर चर्चा में आ गया है. शादी समारोह में रिसेप्शन के दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें दूल्हा दुल्हन समेत पहुंचे मेहमानों ने रक्तदान के साथ नेत्रदान व देहदान की घोषणा भी की. करीब 7 लोगों ने देहदान करने का संकल्प भी लिया है. शिविर में 50 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया । कंडेल के साहू परिवार में विवाह संपन्न हुआ ,दूल्हे मुकेश कुमार और दुल्हन नेहा साहू परिणय सूत्र में बंध गए हैं, लेकिन जो संदेश उन्होंने दिया है वह समाज में हमेशा याद रहेगा. बताया गया कि यह पहल दूल्हे के छोटे भाई शारदामणी साहू और रक्तदान एंबुलेंस ग्रुप के सहयोग से हुआ है. दूल्हे मुकेश कुमार साहू ने बताया कि लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना उनका मूल उद्देश्य है. दूल्हे के छोटे भाई व्याख्याता शारदामणी ने कहा, आज भी कई गांव और समाज में लोग रक्तदान के प्रति पिछड़े हुए हैं. इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने यह आयोजन किया है. 500 से ज्यादा कार्ड छपवाए गए थे. कार्ड में रक्तदान महादान के स्लोगन भी लिखे गए थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें