Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

Praveen Nishee Sun, Aug 17, 2025

मनेंद्रगढ़ । एनसीबी। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिन विद्यालय के लिए विशेष रहा क्योंकि इस अवसर पर विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस वर्ष जन्माष्टमी उत्सव को और अधिक रोचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए विद्यालय में इंटर हाउस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में चारों हाउसेज़—शिवाजी हाउस, टैगोर हाउस, अशोक हाउस और रमन हाउस—के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला, प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मनमोहक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा, बलराम, मीरा आदि विभिन्न किरदारों का रूप धारण कर अपनी प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने मनभावन सोलो डांस और ऊर्जावान ग्रुप डांस प्रस्तुत किए, जिनमें श्रीकृष्ण लीला के विभिन्न प्रसंगों का सुंदर चित्रण किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया, वहीं ए.वी.एन. के माध्यम से जन्माष्टमी का महत्व और श्रीकृष्ण के जीवन से मिलने वाली शिक्षाओं को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा मटकी फोड़ प्रतियोगिता, जिसमें विद्यार्थियों ने आपसी सहयोग और जोश का अद्भुत परिचय दिया। इस प्रतियोगिता ने पूरे वातावरण को उत्साह, उमंग और उल्लास से भर दिया।

सम्पूर्ण आयोजन में बच्चों ने न केवल बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया बल्कि अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और टीम भावना का उत्कृष्ट परिचय भी दिया। इस प्रकार जन्माष्टमी उत्सव ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें