Advertisment

18th October 2026

BREAKING NEWS

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

: एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल,मनेंद्रगढ़ को एल्ड्रोक इंडिया K- 12 के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किया गया सम्मानित

Admin Thu, Sep 26, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। जिले के उत्कृष्ट सी.बी.एस.ई विद्यालय एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल को शिक्षा जगत की सर्वश्रेष्ठ संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर K-12 अवार्ड से सम्मानित किया गया है। देश भर के दो सौ ब्रांडेड विद्यालयों का चयन इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हुआ है जो की 25 एवं 26 सितंबर को बेंगलुरु के केटीओपी ट्रेड सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल,मनेंद्रगढ़ द्वारा बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान की जाती है। जिसमें जीवन कौशल और गतिविधि आधारित शिक्षा को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए गतिविधि पर आधारित क्रियाकलाप कराए जाते हैं। सी.बी.एस.ई. द्वारा समय-समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं जिसमें विद्यालय के बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं । इसे देखते हुए एल्ड्रोक इंडिया K-12 एक्सपो बेंगलुरु द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ से एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल,मनेंद्रगढ़ को "जीवन कौशल और गतिविधि आधारित शिक्षा" के लिए २५ सितंबर २०२४ को बेंगलुरु में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया है । विद्यालय के प्राचार्य  पी.रविशंकर द्वारा बेंगलुरु के पुरस्कार समारोह में सम्मिलित होकर "जीवन कौशल और गतिविधि आधारित शिक्षा पुरस्कार" प्राप्त किया गया। इस पुरस्कार से पूरा विद्यालय परिवार और छत्तीसगढ़ राज्य गौरवान्वित है। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के संचालकगण  आशीष कक्कड़ ,श्रीमती आशी कक्कड़, संजीव ताम्रकार, श्रीमती ज्योति ताम्रकार, प्रशांत अग्रवाल और श्रीमती तोषी अग्रवाल ने बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के साथ ही पूरा जिला गौरांवित है और उन्होंने यह विश्वास दिलाया कि इसी तरह हमारा विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें