Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

जिला खनिज उड़नदस्ता टीम द्वारा : रेत खदान में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, पोकलेन मशीन जप्त

Praveen Nishee Fri, Feb 6, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा), जिला एमसीबी को स्थानीय मीडिया एवं आम नागरिकों द्वारा ग्राम पंचायत बिछियाटोला स्थित रेत खदान में पोकलेन चैन माउंटेड मशीन से अवैध रेत उत्खनन किए जाने संबंधी लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देशन में जिला खनिज उड़नदस्ता टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। 02 फरवरी 2026 को उड़नदस्ता टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें पोकलेन मशीन के माध्यम से रेत उत्खनन किए जाने की पुष्टि हुई। टीम द्वारा संबंधित पोकलेन मशीन को जप्त कर सीलबंद किया गया तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई। प्रकरण में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए आमजन से किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें