Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: गोदाम में बिना अनुमति रखे गये 213 क्विंटल धान पर की गयी कार्यवाही

Admin Thu, Nov 30, 2023

मनेन्द्रगढ़/29 नवम्बर 2023/ आज कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार दुग्गा के निर्देशानुसार खाद्य अधिकारी संजय कुमार ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी सुश्री विनीता चौरसे तहसीलदार श्रीकांत पांडे, नोडल अधिकारी आनंद सिंह एवं सहायक पंजीयक बजरंग पैकरा के द्वारा संयुक्त रूप से धान उपार्जन केंद्र बरबसपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उपार्जन केंद्र प्रभारी चंद्र प्रकाश साहू उपस्थित मिले। समिति के गोदाम में निरीक्षण करने पर पुराने गोदाम में 83 कट्टा वजन 33.2 क्विंटल पुराना सोनम धान एवं नए गोदाम में 450 कट्टा वजन 180 क्विंटल मोटा धान पाया गया । प्रभारी से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मेरे घर में फर्श रिपेयरिंग का काम चलने के कारण मेरे स्वयं का धान गोदाम में रखा हूं एवं रिपेयरिंग होने के पश्चात धान को अपने घर ले जाऊंगा साथ ही प्रभारी ने बताया कि शासकीय गोदाम में धान रखने के संबंध में किसी उच्च अधिकारियों को मौखिक या लिखित रूप से सूचना नहीं दी गई है। उपार्जन केंद्र मे अभी तक किसी भी किसान का टोकन नहीं काटा गया है। जिससे धान खरीदी शून्य है। उक्त कारण से गोदाम में रखा गया धान को ज़ब्त कर प्रभारी की सुपुर्दगी में दिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें