Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

कोलाहल अधिनियम के नियम और शर्तों का उल्लंघन करने पर : कोलाहल अधिनियम 1985 के नियम एवं शर्तों का पालन न करने,उल्लंघन करने वाले डीजे संचालक के विरुद्ध की गई कारवाई

Praveen Nishee Wed, Nov 26, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के निर्देशानुसार थाना मनेंद्रगढ़ में डीजे संचालकों की बैठक ली गई एवं कोलाहल अधिनियम 1985 के नियमों का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, तथा कोलाहल अधिनियम के नियम और शर्तों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जावेगी हिदायत दी गई!!

थाना मनेंद्रगढ़ में एक प्रकरण के तहत डीजे संचालक निखिल लालपुरे पिता शिव कुमार लालपुरे निवासी मौहारपारा मनेंद्रगढ़ थाना मनेंद्रगढ़ जिला एमसीबी के द्वारा कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन करने पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई जिसमें वाहन क्रमांक MP 65 ZA 9623 को मय डीजे साउंड सिस्टम के जप्त कर विधि अनुसार करवाई की गई है।।

जिला पुलिस द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की गई है की मांगलिक कार्यक्रमों में सहयोग करते हुवे "कोला हल अधिनियम के नियमों "का विधिवत पालन करें.नियमों के उल्लंघन पर डी जे साउंड सिस्टम को लगातार जप्ती कार्यवाही की जावेगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें