Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने दिया निर्देश : GST रिटर्न में लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही

Praveen Nishee Wed, Jul 30, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिले की साप्ताहिक समय-सीमा समीक्षा बैठक आज कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में पेंशन से संबंधित लंबित मामलों को शीघ्र निराकृत करने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने सभी आहरण संवितरण अधिकारियों (DDOs) को निर्देशित किया कि लंबित पेंशन प्रकरण, आपत्ति पश्चात् ऑनलाइन लौटाए गए केस, और EWR/ERM मामलों का प्राथमिकता से त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जुलाई - अगस्त 2025 के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के पेंशन प्रस्ताव तैयार कर समय पर संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन, अंबिकापुर कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि GPF प्राधिकार पत्र प्राप्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान प्रकरणों को शीघ्र कोषालय में प्रस्तुत किया जाए, और यदि किसी पेंशन प्रकरण में तकनीकी अथवा दस्तावेज़ संबंधी समस्या हो, तो पेंशन प्रभारी को कोषालय भेजकर तत्काल समाधान कराया जाए।

बैठक में उपस्थित राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त सुरेन्द्र पटेल ने विभागीय अधिकारियों को जीएसटी देयकों एवं मासिक रिटर्न से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि GST देयक समय पर तैयार कर रिटर्न फाइल करना अनिवार्य है, अन्यथा विलंब की स्थिति में संबंधित आहरण संवितरण अधिकारियों को पेनाल्टी चार्ज भुगतना पड़ सकता है। बैठक में समस्त विभाग प्रमुख, जनपद पंचायतों के सीईओ, नगर निकायों के सीएमओ एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें