Advertisment

3rd July 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर को भी मिलेगा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की सौगात, स्वर्णकला बोर्ड के गठन पर हुआ महत्वपूर्ण मंथन

डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, विशिष्ट सेवा सम्मान से हुए सम्मानित

योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, सभी विभाग समयबद्ध वार्षिक कार्ययोजना बनाकर करें प्रभावी क्रियान्वयन - कलेक्टर

नागरिकों से कलेक्टर ने की सीधी बातचीत, जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर ने भी सुनीं समस्याएं और दिए आवश्यक निर्देश

उप जेल मनेन्द्रगढ़ का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नेतृत्व में किया गया औचक निरीक्षण

: आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के द्वारा एड्स डे पर छात्र छात्राओं को जागरूक कर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Admin Fri, Dec 1, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी । हर वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है ताकि इस बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके और 2030 तक एड्स को समाप्त करने के लक्ष्यों को प्राप्त करने में आने वाली चुनौतियों पर विचार किया जा सके साथ ही सभी को संयुक्त रूप से प्रयासों को दोगुना करने के लिए एकजुट किया जा सके ताकि सफलता सुनिश्चित की जा सके। उक्ताशय का विचार आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के संचालक रमेश सोनी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा की 1 दिसंबर को हर साल विश्व ए़ड्स दिवस मनाया जाता है। यह एचआईवी संक्रमण से होने वाली जानलेवा बीमारी एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। इसका मकसद बीमारी के खिलाफ दुनिया भर के लोगों को एकजुट करने, एचआईवी से पीड़ित लोगों के साथ समर्थन दिखाने, एड्स से मरने वालों को याद करने और नए संक्रमणों के लिये जागरूकता फैलाना है। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ आईसीटीसी काउंसलर निशा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की एड्स का कारण है एचआईवी या ह्यूमन इम्युनोडिफेशिएंसी वायरस। ये वायरस शरीर के इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा तंत्र) पर हमला करता है और उसे इतना कमजोर कर देता है कि शरीर दूसरा कोई संक्रमण या बीमारी झेलने के काबिल नहीं बचता। अगर इसका समय पर इलाज नहीं किया गया तो ये आगे चलकर एड्स बन जाता है। दुनिया भर में फिलहाल इसका पुख्ता इलाज नहीं है लेकिन कुछ दवाओं के जरिए मरीज का इम्युन सिस्टम मजबूत बनाए रखा जाता है ताकि वो जिंदा रह सकें। पहली बार कब मनाया गया एड्स डे विश्व एड्स दिवस की शुरुआत 1 दिसंबर 1988 से हुई थी। एड्स को लेकर हमारे समाज में सालों से कई मिथक चले आ रहे हैं जिसकी वजह से इस बीमारी से पीड़ित लोगों को शर्मिंदगी और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है। इन मिथकों को दूर करने और मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए प्रोत्साहन करने के लिए ही दुनियाभर में एड्स डे की शुरुआत हुई है। इस कार्यक्रम में संस्था के संचालक रमेश सोनी, सह संचालक संजू सोनी, काउंसलर निशा सिंह,शिक्षक सोहन यादव के साथ नाजिया,दिव्या तिवारी, अंजली यादव, नीलेश गुप्ता,दिव्या राजवाड़े, पार्वती सिंह, तन्वी, सचिन, नीरज, रोहन, समीक्षा, मोनिका, आरजू, सुमन, दीपा यशवंत, मानसी गुप्ता, आँचल, गीतांजलि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें