Advertisment

11th August 2026

BREAKING NEWS

हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली

JBCCI गठन और तत्काल वेतन वार्ता की मांग; महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

योग शिक्षकों को एकजुट कर बनी नई जिला कार्यकारिणी, नीलू सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष की कमान

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

कलेक्टर जनदर्शन में 21 आवेदन हुए प्राप्त : अपर कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, गंभीरतापूर्वक निराकरण के दिए निर्देश

Praveen Nishee Tue, Sep 23, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। जिले के ग्रामीण जन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को सीधे अपर कलेक्टर के समक्ष रखा। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आज की जनदर्शन में कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए। इस जनदर्शन में आवेदक नीरज कुमार सिंह निवासी मनेन्द्रगढ़ भूमि के संबंध में एवं नेशनल हाईवे 43 पर आये दिन जाम की स्थिति एवं अतिक्रमण के संबंध में, गयावती निवासी लालपुर भूमि के संबंध में, हेमलता सोनी निवासी मनेन्द्रगढ़ वार्ड सभा लगानें की अनुमति प्रदान किये जाने के संबंध में, सरपंच निवासी गरूणडोल नवीन आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत किये जाने के संबंध में, स्कूलों के भवन मरम्मत एवं बाउड्रीवॉल निर्माण कराये जाने के संबंध में, लखनी निवासी बाही भूमि के संबंध में, लालू राम तिवारी बिछियाटोला भुगतान की राशि हड़प लिये जाने के संबंध में, अनुसुईया निवासी झगराखाण्ड शिकायत दर्ज करवाने के संबंध में, केवल सिंह मरकाम कठौतिया शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भालू के विचरण एवं वन विभाग की लापरवाही पर कार्यवाही के संबंध में, रजिया सिंह निवासी आमाखेरवा मेरे पति के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने के संबंध में, हेमन्त कुमार निवासी फर्जी शिक्षाकर्मी वर्ग 03 का नियुक्ति वर्ष 2005 से 2008 तक का जांच के संबंध में, प्रीतम सिंह निवासी खोंगापानी ऋण पुस्तिका दिलाये जाने के संबंध में, बुँद कुवंर निवासी मनेन्द्रगढ़ मूल भूमि स्वामी को वापस के संबंध में, बृजलाल सिंह निवासी नारायणपुर फौती नामांतरण में नाम चढ़ाये जाने के संबंध में, राम सिंह मरावी निवासी चनवारीडांड अतिक्रमण की जांच एवं कार्यवाही के संबंध में, आनंद शर्मा निवासी चनवारीडांड दुर्गाे पंडालों के समीप कम से कम 5 फीट का रास्ता सुनिश्चित करने एवं भालुओं को सुरक्षित पकड़ने के संबंध में, जीनन मिंज निवासी बौरीडांड भूमि के संबंध में, मोनिका निवासी सलका भूमि के संबंध में, धीर साय निवासी बरदर भूमि के संबंध में, नाथूराम निवासी मूसरा कब्जा दिलाये जाने के संबंध में, अपनी शिकायत लेकर उपस्थित हुए थे। अपर कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें