Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

कलेक्टर जनदर्शन में 22 आवेदन हुए प्राप्त : अपर कलेक्टर विनायक शर्मा ने आमजनों की सुनी समस्याएं, गंभीरतापूर्वक निराकरण के दिए निर्देश

Praveen Nishee Wed, Nov 26, 2025

एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में अपर कलेक्टर विनायक शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। जिले के ग्रामीण जन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को सीधे अपर कलेक्टर के समक्ष रखा। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आज की जनदर्शन में कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए। इस जनदर्शन में आवेदक सुमबाई निवासी सिरौली पारित आदेश का परिपालन न किये जाने के एवं स्मरण पत्र सीमांकन के संबंध में, देवनाथ निवासी बिछियाटोला रकबा सुचारू रूप से दर्ज करने एवं कैरी फॉवर्ड न हुआ हो तो करने के संबंध में, फ्रांसिस खलखों निवासी जरहाटोला एग्रीस्टिक में रकबा संशोधन करने के संबंध में, शिवनारायण निवासी मनेन्द्रगढ़ तहसील कार्यालय में कैंटिन पुनः संचालित कराये जाने के संबंध में, जयसिंह निवासी बौरीडांड पटवारी हीरालाल पुरी द्वारा राजस्व कार्याे में लापरवाही किये जाने पर उन्हें जिला मुख्यालय में संलग्न किए जाने के संबंध में, उषा देवी रजक निवासी खोंगापानी नौकरी प्रदान करने के संबंध में, ललिता सिंह निवासी चैनपुर सीमांकन रिपोर्ट की सत्यप्रतिलिपि/नकल आवेदिका को प्राप्त न होने के संबंध में, अब्दुल निवासी चिरमिरी भूमि के संबंध में, आर एल शुक्ला निवासी चिरमिरी डीईओ एमसीबी को निलंबित प्रकरण में आदेश जारी कराया जाने हेतु निर्देशित किये जाने के संबंध में, आर एल शास्त्री निवासी सिरौली भूमि के संबंध में, मुन्ना निवासी उचेहरा भूमि के संबंध में, तेजस्वनी निवासी सिरौली उच्च स्तरीय जाँच एवं अनुपात से अधिक शिक्षकों का स्थानांतरण कर जिले में अनुदान प्राप्त संस्थाओ में पदस्थ किये जाने के संबंध में, रवीनाथ सिंह निवासी पसौरी जल जीवन मिशन द्वारा गड्डा खोद कर छोड़ दिए जाने के संबंध में, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा निवासी पसौरी एकीकृत पोर्टल में खसरा नंबर दर्ज करने के संबंध में, चिंता देवी निवासी चैनपुर भूमि के संबंध में, कृष्ण दत्ता तिवारी निवासी बिछियाटोला भूमि के संबंध में, लल्लूराम तिवारी निवासी बिछियाटोला कार्य का राशि का भुगतान के संबंध में, अजीत सिंह निवासी मनेन्द्रगढ़ आवेदन अंतर्गत लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रकरण को शीघ्र निराकरण किये जाने के संबंध में, अधीन सिंह निवासी नेवरी भौतिक सत्यापन नहीं होने के संबंध में, हरीकृष्ण कुमार रवि निवासी उजियारपुर 28 नग व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की भुगतान 3,36,000 करने के संबंध में, एवं सामुदायिक शौचालय की भुगतान के संबंध में, अपना शिकायत लेकर उपस्थित हुए थे। अपर कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें