Advertisment

18th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: अपर सत्र न्यायालय एफटीएसी (पॉक्सो) मनेंद्रगढ़ ने किशोरी से बलात्कार करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

Admin Sat, Jan 13, 2024

0मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। जुलाई 2021 में एक किशोरी शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में मध्यप्रदेश निवासी एक युवक ने उसे पकड़ लिया और खींचते हुए सुनसान जगह पर ले गया। यहां उसने किशोरी से बलात्कार किया था। घटना के दौरान किशोरी करीब 20 मिनट तक बेहोश रही। नाबालिग लडक़ी होश आने के बाद घर पहुंची और परिजनों को बताई पूरी बात, उसके बाद परिजनों ने लडक़ी को लेकर जनकपुर थाना जाकर पुलिस को पूरी बात बताई। मामले में पीडि़ता के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धाारा 341, 354, 376 व अधिनियम की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने अभियोग पत्र तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। शुक्रवार को अपर सत्र न्यायालय एफटीएसी (पॉक्सो) मनेंद्रगढ़ ने किशोरी से बलात्कार करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें