Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

18 अगस्त से 24 सितंबर 2026 तक चलने वाले : 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

Praveen Nishee Tue, Aug 18, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में मंगलवार को 18 अगस्त से 24 सितंबर 2026 तक चलने वाले “शिशु संरक्षण माह” का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने बच्चों को विटामिन-ए एवं आयरन सिरप का घोल पिलाकर किया।

इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनीत विश्वकर्मा ने भी बच्चों को दवा पिलाई। शिशु संरक्षण माह के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती, नोडल अधिकारी अवनीश पाण्डेय, आरबीएसके नोडल अधिकारी डॉ. अतीक सोनी, डीपीएम शिशिर जायसवाल डॉ. वाशिक अश्दक,विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक सुलेमान खान, प्रमेंद्र सिंह सहित अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें