हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के सहायक महासचिव अख़्तर जावेद उस्मानी ने : 272 ओवरमैन पदों पर सीधी भर्ती से विभागीय कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित होने का लगाया आरोप
Praveen Nishee Mon, Aug 17, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में ओवरमैन सर्टिफिकेट ऑफ कंपीटेंसी धारक और ओवरमैन पद पर पदोन्नति के पात्र विभागीय माइनिंग सरदार प्रोडक्शन कम सेफ्टी असिस्टेंट और सीनियर प्रोडक्शन कम सेफ्टी असिस्टेंट पद पर कार्यरत डिग्री डिप्लोमा और फील्ड के कर्मचारियों के साथ पदोन्नति के समय प्रबन्धन ने अभूतपूर्व अन्याय किया है। हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के सहायक महासचिव अख़्तर जावेद उस्मानी ने एस ई सी एल प्रबन्धन द्वारा 1993 में कोल इंडिया लिमिटेड के द्वारा रिवाइज्ड स्टाफ पैटर्न की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए ओवरमैन के 272 पदों पर विभागीय कर्मचारियों की पदोन्नति न कर सीधी भर्ती कर जूनियर ओवरमैन पदनाम पर ओवरमैन भर्ती कर नियुक्त कर दिया है। इससे विभागीय कर्मचारियों की वरिष्ठता का ही उल्लंघन हुआ है वरन उनकी पदोन्नति भी अवरुद्ध हो गई है।
अख़्तर जावेद उस्मानी ने बताया कि साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में ओवरमैन के वैधानिक पद पर रिक्त सैकड़ों पदों पर पात्र विभागीय कर्मचारियों की पूरी तरह अनदेखी कर सीधी भर्ती की गई है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की कमिटी ऑफ फंक्शनल डायरेक्टर्स के सभी निदेशकों को पत्र प्रेषित कर उन्होंने कहा है कि विभागीय कर्मचारियों की वरिष्ठता और दस सालों से इस कंपनी की उन्नति के लिए अपने परिश्रम, खून पसीने से योगदान दिया है। कुछ कर्मियों ने तो सर्वोच्च बलिदान भी किया है ऐसे पात्र और सक्षम प्रमाणपत्र धारी कर्मचारियों की पदोन्नति उनकी वरिष्ठता को ध्यान में रख कर करने की मांग की है।
माइनिंग सरदार से प्रोडक्शन कम असिस्टेंट बनने के लिए 10 साल का अनुभव शर्त है। जो ओवरमैन प्रमाणपत्र धारी कर्मी, डिप्लोमा और डिग्री होल्डर तीन साल के बाद ओवरमैन पद पर पदोन्नति के पात्र थे उनके लिए मैनपावर बजट में वेकेंसी क्रिएट ही नहीं की गई। लगातार वैधानिक पदों को भरने की बात होती रही लेकिन मैनपावर बजट में रिक्ति बनी रही। अचानक 272 ओवरमैन के पद पर सीधी भर्ती की गई। इसमें केवल डिप्लोमा और डिग्री होल्डर भाग ले सकते थे। 02 जनवरी 2026 को अख्तर जावेद उस्मानी ने पत्र लिख कर विभागीय डिप्लोमा डिग्री धारकों की इंटर से सीनियरिटी को बरकरार रखने की मांग की थी परंतु वह भी अनुत्तरित रही। फील्ड के माइनिंग सरदार प्रोडक्शन कम सेफ्टी असिस्टेंट तो इस चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिये गए जबकि उनके पास ओवरमैन सर्टिफिकेट था। अभी भी ओवरमैन पद खाली पड़े है। परंतु प्रबन्धन की मंशा विभागीय पदोन्नति के विरुद्ध है और वरिष्ठता को पुनः उपेक्षित करने की तैयारी है। इससे विभागीय कर्मचारियों में निराशा है और इससे उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ने की पूरी आशंका है। उन्होंने प्रबन्धन से मांग की है कि रिवाइज्ड स्टफिंग पैटर्न के अनुसार तीन साल माइनिंग सरदार का अनुभव प्राप्त एवं ओवरमैन सर्टिफिकेट ऑफ कंपीटेंसी धारक सभी माइनिंग सरदारों को ओवरमैन टेक्निकल एंड सुपरवाइजरी ग्रेड बी पद पर पदोन्नत कर उनकी वरिष्ठता और योगदान को सम्मानित किया जाए।
विज्ञापन