Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

सौम्या ने शास्त्रीय गायन में हासिल किया प्रथम स्थान,अब देंगी राष्ट्रीय स्तर में प्रस्तुति

272 ओवरमैन पदों पर सीधी भर्ती से विभागीय कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित होने का लगाया आरोप

बीएमएस जिला अध्यक्ष प्रवीण निशी के नेतृत्व में : भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

Praveen Nishee Mon, Aug 17, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भारतीय मजदूर संघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष प्रवीण निशी के नेतृत्व में जिलेभर से बड़ी संख्या में श्रमिक, कर्मचारी, पदाधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के बाद संघ ने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर श्रमिकों एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने देशभर के श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित करने की मांग की। संघ का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण वर्तमान वेतनमान में श्रमिक परिवारों का जीवन-यापन कठिन हो गया है।

ज्ञापन में ईएसआईसी की वेतन सीमा 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 42 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी शामिल है, ताकि अधिक संख्या में कर्मचारियों को चिकित्सा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सके।

संघ ने पेंशनधारकों के लिए न्यूनतम 7,500 रुपये प्रतिमाह पेंशन के साथ परिवर्तनीय महंगाई भत्ता देने तथा सभी पेंशनभोगियों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं और एनएचएम कर्मचारियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि के साथ सामाजिक एवं सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग उठाई गई।

जिला अध्यक्ष प्रवीण निशी ने कहा कि श्रमिकों और कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सरकार द्वारा इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो भारतीय मजदूर संघ जिला, संभाग और प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन करेगा।

संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।जोरदार प्रदर्शन

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भारतीय मजदूर संघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष प्रवीण निशी के नेतृत्व में जिलेभर से बड़ी संख्या में श्रमिक, कर्मचारी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के बाद संघ ने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर श्रमिकों एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने देशभर के श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित करने की मांग की। संघ का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण वर्तमान वेतनमान में श्रमिक परिवारों का जीवन-यापन कठिन हो गया है।

ज्ञापन में ईएसआईसी की वेतन सीमा 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 42 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी शामिल है, ताकि अधिक संख्या में कर्मचारियों को चिकित्सा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सके।

संघ ने पेंशनधारकों के लिए न्यूनतम 7,500 रुपये प्रतिमाह पेंशन के साथ परिवर्तनीय महंगाई भत्ता देने तथा सभी पेंशनभोगियों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं और एनएचएम कर्मचारियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि के साथ सामाजिक एवं सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग उठाई गई।

जिला अध्यक्ष प्रवीण निशी ने कहा कि श्रमिकों और कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सरकार द्वारा इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो भारतीय मजदूर संघ जिला, संभाग और प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन करेगा।

बीएमएस के जिला मंत्री अजय विश्वकर्मा ने चेतावनी दी है कि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

जिला अध्यक्ष आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ सीमा सिंह परिहार, निर्मला सिंह,संतोषी राजवाड़े, शम्मी दुबे, पूजा चौधरी , प्रदीप गुप्ता, विष्णु कोरी, वारिस खान, भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें