Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं कला उत्सव के अन्तर्गत : सौम्या ने शास्त्रीय गायन में हासिल किया प्रथम स्थान,अब देंगी राष्ट्रीय स्तर में प्रस्तुति

Praveen Nishee Mon, Aug 17, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी । एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं कला उत्सव के अन्तर्गत आयोजित राज्य स्तर की शालेय प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय झगराखांड में अध्ययनरत कक्षा 11 वीं की छात्रा सौम्या गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुये प्रथम स्थान प्राप्त किया.इसके साथ ही सौम्या अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रस्तुति देंगी.स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में बिलासपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में दुर्ग,रायपुर,जगदलपुर,बिलासपुर व अंबिकापुर क्लस्टर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.सौम्या ने अंबिकापुर क्लस्टर से शास्त्रीय गायन में प्रतिनिधित्व कर राग भूपाली में छोटा ख़याल व तराना प्रस्तुत किया.सौम्या के साथ तबला संगत छात्र उज्जवल बोम्माली ने किया.विदित हो सौम्या नगर के प्रतिष्ठित गायक,कवि व शिक्षक रमेश गुप्ता की सुपुत्री हैं.सौम्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय बुआ करुणा गुप्ता,गुरुजनों व माता-पिता को दिया है.सौम्या की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य,शिक्षक व ईष्ट-मित्रों ने बधाई व शुभकामना संदेश प्रेषित किया है.इससे पूर्व श्री गुप्ता के सुपुत्र शुभम गुप्ता ने भी तबला वादन में राष्ट्रीय स्तर तक प्रस्तुति देकर शहर को गौरवान्वित किया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें