Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

सौम्या ने शास्त्रीय गायन में हासिल किया प्रथम स्थान,अब देंगी राष्ट्रीय स्तर में प्रस्तुति

272 ओवरमैन पदों पर सीधी भर्ती से विभागीय कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित होने का लगाया आरोप

व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विवेक अग्रवाल ने : भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

Praveen Nishee Mon, Aug 17, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विवेक अग्रवाल ने जिला कार्यसमिति एवं मंडल स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चम्पा पावले व जिला महामंत्री आशीष मजूमदार को। सूची सौंपी है जिसमें विभिन्न दायित्वों के साथ पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों के नाम घोषित किया गया है।

जिला कार्यसमिति में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी शशिधर जायसवाल को, मीडिया प्रभारी का दायित्व आलोक दास गुप्ता को तथा सोशल मीडिया प्रभारी पंकज गोयल एवं सह सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती रागिनी रजक को बनाया गया है। वहीं कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी श्रीमती कुसुम जायसवाल को, लाभार्थी प्रभारी राकेश सिंह को, वी.वी. रामजी योजना प्रभारी चंद यादव तथा मन की बात प्रभारी मनोज श्रीवास्तव को सौंपा गया है।

इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास प्रभारी के रूप में सुनील मिश्रा एवं धनंजय शिवहरे तथा सूर्य घर योजना प्रभारी के रूप में लाला केशरवानी को जिम्मेदारी दी गई है।

जिला कार्यसमिति सदस्यों में भगवान चकधारी, महेन्द्र सेन, राजेश यादव, रोहित जायसवाल, सुभाष टेलर, राहुल केशरवानी, मिथुन सरकार, श्रीमती अनिता पार्थ डे, राजू गावस्कर, राजेश डेविड, श्रीमती साक्षी रजक, हेमराज सेन एवं सैय्यद पटेल को शामिल किया गया है।

इसके साथ ही व्यवसायी प्रकोष्ठ के अंतर्गत जिले के विभिन्न मंडलों के लिए संयोजक एवं सहसंयोजक भी नियुक्त किए गए हैं। मनेन्द्रगढ़ मंडल में रमणीक सिंह रैना संयोजक तथा विमला यादव सहसंयोजक, खड़गवां में अजय साहू एवं परमेश्वर गुप्ता, चिरमिरी में शंकर बेहरा एवं संदीप गुप्ता, हसदेव में देवेंद्र गुप्ता एवं प्रहलाद, नागपुर में अविनाश अग्रवाल एवं सुमित केशरवानी, केल्हारी में सहल जायसवाल एवं अजय साहू, कुंवारपुर में तीरथ यादव एवं माधव गुप्ता, जनकपुर में गेदलाल सिंह एवं विष्णु गुप्ता तथा कोटाडोल में जय प्रताप मौर्य एवं कुशल कुशवाहा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विवेक अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी के व्यवसायी वर्ग से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने, व्यापारियों से संवाद बढ़ाने तथा संगठन को मंडल एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपेक्षा जताई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें