Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

47 आवेदनों पर कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश : राजस्व, बिजली, आवास, पेंशन, अतिक्रमण और अवैध खनन से जुड़े मामलों पर प्रशासन गंभीर

Praveen Nishee Tue, Jun 9, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समय-सीमा बैठक के साथ आयोजित जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए।

47 आवेदनों में राजस्व और जनसुविधाओं से जुड़े मामले रहे प्रमुख

जनदर्शन में कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, बिजली, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, राशन कार्ड, अतिक्रमण, पेयजल, खनिज तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित मामले प्रमुख रहे। चिरमिरी निवासी ओमप्रकाश ने अधिक बिजली बिल की शिकायत दर्ज कराई, जबकि बड़गांवखुर्द निवासी राजाराम ने ऑनलाइन नक्शा प्रदर्शित करने की मांग रखी। आईटीआई लालपुर के प्रशिक्षणार्थियों ने नल-जल योजना प्रशिक्षण में अनियमितताओं एवं कथित अवैध वसूली की शिकायत की।

अवैध रेत उत्खनन और भूमि विवादों के मामले भी पहुंचे जनदर्शन

जनदर्शन में अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण से जुड़ी शिकायतें भी प्रमुखता से सामने आईं। युवा मोर्चा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रतिनिधियों ने अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की मांग की, जबकि केल्हारी क्षेत्र के मेराज ने रेत खदान संबंधी शिकायत की जांच में विलंब का मुद्दा उठाया। भूमि संबंधी मामलों में चैनपुर निवासी संतधारी सिंह, मनेंद्रगढ़ निवासी रमाशंकर गुप्ता, कछौड़ निवासी जसवीर सिंह एवं अन्य आवेदकों ने सीमांकन, नामांतरण और राजस्व प्रकरणों के निराकरण की मांग की। सेंधा निवासी दलबीर प्रसाद ने सीमांकन तथा हीरा सिंह ने धान विक्रय के लिए नाम दर्ज कराने का आवेदन प्रस्तुत किया।

सामाजिक सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े आवेदन भी आए

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पूटाडांड निवासी शांति ने विधवा पेंशन स्वीकृत कराने, जनकपुर निवासी प्रणीता ने आवास हेतु भूमि एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा नौढ़िया निवासी सविता ने राशन कार्ड स्थानांतरण का आवेदन दिया। खोंगापानी क्षेत्र के वार्डवासियों ने पेयजल सुविधा के लिए बोरिंग की अनुमति प्रदान करने की मांग की, वहीं बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था सुधारने से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।

“जनसमस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता” कलेक्टर

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने कहा कि जनदर्शन शासन और जनता के बीच सीधे संवाद का सशक्त मंच है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी पात्र नागरिक की समस्या लंबित नहीं रहनी चाहिए और शासन की योजनाओं का लाभ समय पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। जनदर्शन के दौरान प्रशासन की संवेदनशील कार्यप्रणाली और त्वरित सुनवाई से आम नागरिकों में विश्वास और संतोष का वातावरण देखने को मिला।

विज्ञापन

जरूरी खबरें