Advertisment

9th August 2026

BREAKING NEWS

बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बने

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

SECL के 35,800 कर्मचारियों के गैस सिलेंडर भुगतान में हर माह ₹31.88 लाख की कमी!

मनेंद्रगढ़ से अनूपपुर तक साइकिलिंग कर दिया फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ पर होगा केंद्रित संवाद; मीडिया की भूमिका पर भी होगी चर्चा

एरोबिक एवं जुंबा फिटनेस क्लास : शारीरिक क्षमता व फिटनेस के लिए एरोबिक एवं जुंबा उपयुक्त – कमांडिंग ऑफिसर संजय शर्मा

Praveen Nishee Sun, Apr 12, 2026

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी)। 18वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर संजय शर्मा के निर्देशन में सुरभि पार्क में आयोजित एरोबिक एवं जुंबा फिटनेस क्लास में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, साप्ताहिक एरोबिक एवं जुंबा फिटनेस एक्सरसाइज का आयोजन प्रातः 6:30 बजे प्रारंभ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में जवानों, बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली।

कमांडिंग ऑफिसर संजय शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि एरोबिक्स शरीर और मन दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी है। यह वजन घटाने में सहायक होने के साथ-साथ सांस लेने की क्षमता एवं ऊर्जा को बढ़ाता है तथा बीमारियों के खतरे को कम करता है। वहीं जुंबा के माध्यम से तेजी से कैलोरी बर्न होती है, जिससे पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है और फ्लैक्सिबिलिटी एवं संतुलन में वृद्धि होती है।

सुरभि पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में एरोबिक्स के विभिन्न स्टेप्स का अभ्यास सहायक सेनानी सुरेश कुमार गौड़, प्लाटून कमांडर बृजभूषण तिवारी, प्रधान आरक्षक छबिलाल कश्यप, पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ जिला योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय, हंसिका कश्यप एवं धात्री पटेल द्वारा कराया गया।

फिटनेस के इस प्रातःकालीन सत्र में 18वीं बटालियन के लगभग 60 जवान एवं 40 बच्चों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अतिरिक्त पतंजलि योग समिति से जुड़े जगदंबा अग्रवाल सहित अन्य स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम का लाभ उठाया।

अंत में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक जुड़ाव बढ़ता है तथा मानसिक स्वास्थ्य में भी सकारात्मक सुधार होता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें