Advertisment

16th August 2026

BREAKING NEWS

मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया ।

भारतीय व्यापार महोत्सव न्यू दिल्ली में छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों ने बढ़ाया गौरव

योग समिति ने किया देश प्रेम गीत का गायन कार्यक्रम

जय स्तंभ सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम, वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र अरोड़ा ने फहराया तिरंगा

: रेल मंत्री के द्वारा काफी देर तक चर्चा होने के पश्चात आश्वश्त किया गया कि सभी मांगो पर सकारात्मक निर्णय लिया जायेगा- श्याम बिहारी जायसवाल

Admin Tue, Aug 13, 2024

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के द्वारा अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से रेल भवन में मुलाकात कर क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई जिसमें चिरमीरी नागपुर रेल लाईन निर्माण कार्य हेतु प्रदेश सरकार द्वारा राज्यांश को राशि प्रदान करने की जानकारी प्रदान किया गया । साथ ही जल्द से जल्द निर्माण कार्य को प्रारंभ कराने को लेकर चर्चा हुई । वही बिलासपुर - चिरमिरी - बिलासपुर ट्रेन कई वर्षों से संचालित है वह बिलासपुर में जाकर खड़ी रहती है जो रात 11:30 पर चिरमिरी के लिये निकलती है उसे दुर्ग जंक्शन या गोंदिया जंक्शन तक विस्तार किये जाने से क्षेत्र के लोगो को इसका फायदा मिलेगा क्योकि आये दिन लोगो को आधी रात में रायपुर जाने के लिये बिजुरी से ट्रेन पकड़ना पड़ता है जिससे लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है यह ट्रेन चालू हो जाने से इस क्षेत्र के लोग राजधानी से से जुड़ेंगे जिससे इस क्षेत्र का व्यापार बढेगा व शहडोल - नागपुर- शहडोल यात्री गाड़ी को चिरमिरी से संचलित किये जाने की मांग भी किया गया वही मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि रेल मंत्री के द्वारा काफी देर तक चर्चा होने के पश्चात आश्वश्त किया गया कि सभी मांगो पर सकारात्मक निर्णय लिया जायेगा ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें