Advertisment

25th June 2026

BREAKING NEWS

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता-कृष्ण बिहारी जायसवाल

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प

दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है सरकार का संकल्प: श्याम बिहारी जायसवाल

मलेरिया रोधी माह के तहत जन-जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान संचालित

: स्वास्थ्य और खाद्य मंत्री के ठोस आश्वासन के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर संघ का हड़ताल स्थगित, मांगों पर सकारात्मक कदम

Admin Fri, Oct 25, 2024

देवभोग।गरियाबंद।रायपुर। समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ अपने विभाग निश्चित करने की मांग को लेकर 36 दिन से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 37वें दिन सफलतापूर्वक स्थगित कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल  और खाद्य मंत्री  दयाल दास बघेल  के सक्रिय हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  के नेतृत्व में प्रांतीय कार्यकारिणी को खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल  के निवास पर ले जाया गया, जहां दोनों मंत्रियों ने आंदोलनकारियों की मांगों पर गंभीर चर्चा की। मीडिया के सामने दोनों मंत्रियों ने साफ तौर पर कहा कि आंदोलनकारियों की दोनों प्रमुख मांगें जायज हैं और उनकी स्वीकृति के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हड़ताल स्थगन के पूर्व धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर की पिछले 7 माह से लंबित वेतन को भी रिलीज कर दिया गया था | ठोस आश्वासन मंत्रियों ने न केवल आंदोलनकारियों की मांगों को मान्यता दी, बल्कि इस दौरान की गई किसी भी प्रकार की कार्यवाही को शून्य करने का भी आश्वासन दिया। इसके अलावा, हड़ताल की अवधि के दौरान कर्मचारियों को हुए वेतन नुकसान न हो इसके लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस संदर्भ में खाद्य सचिव को कल तलब कर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश दिए जाएंगे। संघ की एकता और हड़ताल स्थगन: मंत्रियों द्वारा दिए गए आश्वासनों के बाद, ऑपरेटर संघ ने हड़ताल को स्थगित करने की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर संघ के नेताओं ने अपनी एकजुटता पर जोर दिया और कहा कि यह हड़ताल सिर्फ उनकी मांगों की जीत नहीं है, बल्कि उनकी एकता और संघर्ष का परिणाम है। संघ का आभार और भविष्य की उम्मीदें संघ ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल  के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से आंदोलनकारियों की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए पहल की। इस घटनाक्रम ने संघ के सदस्यों के बीच भविष्य में भी एकता और सामूहिक प्रयासों के प्रति विश्वास को और भी मजबूत किया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस आंदोलन को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह स्वयं प्रांतीय कार्यकारिणी को लेकर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के निवास पर गए, जहां आंदोलनकारियों की मुलाकात कराई गई और उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का आश्वासन दिया गया। मीडिया के समक्ष दोनों मंत्रियों ने धान खरीदी नीति पर सकारात्मक बातचीत की पुष्टि की, जिससे आंदोलनकारियों में विश्वास बढ़ा है। प्रांतीय कार्यकारिणी ने एकता बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि वे अपने कर्तव्य पथ से पीछे नहीं हटेंगे। इस बीच, आंदोलन से जुड़े लोगों और नेताओं ने इस सहयोग के लिए मंत्रियों का आभार व्यक्त किया है। अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे ने कहा कि मंत्री से मिले आश्वासन के बाद संघ ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा कर दी है। मोहरे ने कहा कि 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू होना है। इसलिए सभी ऑपरेटर तुरंत ही काम पर लौट जाएंगे। बताते चले कि कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। 2017 से संविदा के आधार पर काम कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटर एक निश्चित विभाग की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही धान खरीदी केंद्रों के कंप्यूटर ऑपरेटर की मांग है कि प्रदेश में संविदा वेतनमान में की गई 27 प्रतिशत की वृद्धि का लाभ कंप्यूटर ऑपरेटर को भी दिया जाए। प्रदेस अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने संघर्ष में साथ देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें