Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: विधानसभा के बाद अब कोरबा लोकसभा से कांग्रेस को मिलकर हटाएंगे: मंत्री श्री देवांगन

Admin Fri, Jan 19, 2024

चिरिमिरी। एमसीबी। वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शुक्रवार को मनेंद्रगढ़–चिरमिरी – भरतपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे। मंत्री श्री देवांगन ने एसईसीएल के श्यामली अथिति गृह में जिला भाजपा कोर कमेटी की बैठक ली। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने सभी कार्यकताओं को अभी से बूथ स्तर पर तैयारी में जुट जानें की अपील की, उन्होंने कहा की हमारे देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  की जनकल्याण कारी योजना से लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है, अलग– अलग योजना के माध्यम से ऐसा कोई भी घर या परिवार नहीं बचा होगा जहां मोदी जी की योजना नहीं पहुंची होगी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की विधानसभा की तरह लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की प्रचंड जीत होगी, कोरबा लोकसभा चुनाव में भाजपा इसबार बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने नमो एप के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की अपील भी की। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की बूथ वार लाभार्थी की सूची तैयार कर लें, उनसे संवाद करिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी, महामंत्री राम लखन सिंह, वीरेंद्र सिंह राणा, डमरू बेहरा, प्रदीप स्लूजा, गौरी बाई, रेणुका सिंह,मुकेश जायसवाल, राधेश्याम अग्रवाल, संजय गुप्ता, संजय सिंह, रघुनंदन यादव, हिमांशु श्रीवास्तव, कीर्ति वासू, सुनीता कमला गढ़देवा, रजनी तिवारी, रीता आईच, मुकेश जायसवाल, मनोज केसरवानी समेत मंडल के अध्यक्षगन्, महामंत्री, एवं मोर्चा के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला स्तरीय बैठक में भी हुए शामिल पार्टी के जिला स्तरीय सम्मेलन में जिले के पदाधिकारियों से संवाद करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है, विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची में बहुत सारे लोगों के नाम कट गए थे, उन लोगों के नाम जोड़ने के लिए जुट जाए। 14 से 21 तक मंदिरो में श्रम दान करके नमो एप में फ़ोटो अपलोड करे, 22 को हर बूथ के हर मंदिर पर स्थानीय लोगों की टीम बनाकर श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भजन कीर्तन करना है। पिछले चुनाव में हम प्रदेश में दो लोकसभा नही जीत पाए थे, कोरबा और बस्तर दोनों लोकसभा सीट के लिए कोर कमेटी बनाई गई है। अभी हाल ही में केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह जी का प्रवास हुआ था, बैठक में आगामी चुनाव रणनीति बनाई गई है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कोई भी पद पार्टी से बड़ी नहीं होती। हम सब संगठन के प्राथमिक सदस्य हैं। हमारी सरकार गारंटी को पूरा करती है, भाजपा सरकार मोदी जी की गारंटी को एक के बाद एक पूरा करती जा रही है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की मंत्रिपरिषद की बैठक में विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों की न्यायालयों से वापसी के लिए नवीन मंत्रिपरिषद की उपसमिति गठित करने का निर्णय लिया गया है, हर जिले से ऐसे मामले वापस लिए जाएंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें