Advertisment

21st August 2026

BREAKING NEWS

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सेल की विशेष कक्षा का आयोजन

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती : टी.आर. कश्यप

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

: आचार संहिता लगने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने की बड़ी कार्रवाई,कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को हटाया

Admin Thu, Oct 12, 2023

रायपुर. आचार संहिता लगने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने बुधवार को दो कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया है। इनमें बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारन सिन्हा, दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा और कोरबा एसपी उदय किरण के नाम शामिल हैं. इनके अलावा दो एडिशनल एसपी पर भी आयोग की गाज गिरी है. चुनाव आयोग ने दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव और बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. आयोग ने अपने आदेश में हटाने का कारण चुनाव कार्यों मे दिलचस्पी न लेना लिखा है। हटाए गए सभी अधिकारियों को तुरंत अपने कनिष्ट अधिकारी को सौंपने कहा है। इसके साथ ही आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कल शाम तक तीन नामों को पेनल मंगाया है। उसमें से किसी एक नाम पर टिक लगाकर कलेक्टर, एसपी की नियुक्ति होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें