Advertisment

19th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: इस प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों को कोल इंडिया कंपनी स्तर पर चयन होगा- महाप्रबंधक नवनीत श्रीवास्तव

Admin Tue, Jan 9, 2024

[video width="848" height="448" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/01/VID-20240109-WA0299.mp4"][/video] चिरिमिरी। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ज़िले एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के महात्मा गांधी स्टेडियम में एसईसीएल अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2023- 24 का शुभारंभ महाप्रबंधक नवनीत श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी एवं श्रम एक संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। पहले दिन का उद्घाटन मैच चिरमिरी और कोरबा के बीच खेला गया।20-20 ओवर के मैच में पहला मैच खेला गया।वहीं मैच प्रतियोगिता के लिए रायपुर से एम्पायर बुलाए गए हैं । प्रतियोगिता के पहले मैच में एसडीएस कोरबा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 91 रन बनाई। वहीं चिरमिरी टीम ने 91 लक्ष्य को पीछा करते हुए 15 ओवर 92 बना कर मैच जीत लिया। चिरमिरी टीम के भांजा साइ 22 गेदो में 51 बनाकर मैच के परिणाम को ही पलट दिया। और अपनी टीम को जीत दिलाई।चिरमिरी टीम के भांजा साईं को मैन ऑफ द मैच दिया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर चिरमिरी क्षेत्र  महाप्रबंधक नवनीत श्रीवास्तव ने कहा कि इस -प्रतियोगिता में एसईसीएल कंपनी स्तर के 16 टीमें शामिल होंगी। यह प्रतियोगिता 11 जनवरी तक चलेगा इस प्रतियोगिता से होने वाले अंतिम दिन फाइनल मुकाबले में अच्छे खिलाड़ी सामने आएंगे जो आगे चलकर कंपनी - स्तर पर भी इस खेल में नाम रोशन करेंगे। वहीं मैच में एम्पायर एवं कोल इंडिया चयन टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन भी इसी प्रतियोगिता के दौरान किया जाना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें