Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

महाराजा श्री अग्रसेन जी पर अभद्र टिप्पणी से : अग्रवाल समाज में उबाल — आक्रोशित नागरिक पहुंचे सिटी कोतवाली

Praveen Nishee Thu, Oct 30, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । महाराजा श्री अग्रसेन जी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर नगर में भारी आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार को सर्व अग्रवाल समाज के सैकड़ों लोग एवं नगरवासी एकजुट होकर सिटी कोतवाली पहुँचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी केवल अग्रवाल समाज के ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, एकता और सेवा भावना के प्रतीक हैं। उनके प्रति की गई किसी भी अभद्र टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आक्रोशित समाजजनों ने ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित व्यक्ति पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की। समाजजनों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

सिटी कोतवाली परिसर में बड़ी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी रही। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए। मौके पर नगर के वरिष्ठजन, समाज प्रमुख, व्यापारीगण एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

....…............................................

विज्ञापन

जरूरी खबरें